Dharm Desk – कर्ज आज के समय में बहुत से लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। घर खरीदना हो, बच्चों की पढ़ाई, कारोबार बढ़ाना हो या अचानक आई आर्थिक जरूरत पूरी करनी हो, लोग अपनी जरूतर के मुताबिक लोन या उधार लेते हैं। परेशानी तब बढ़त जारी है, जब कमाई का बड़ा हिस्सा कर्ज की किस्त चुकाने में चला जा रहा है और महीने के अंत तक हाथ में पैसा ही न बचे। ऐसे में आर्थिक स्थिति को मबूजत करने के लिए लोग कई तरह के धार्मिक और ज्योतिषीय उपाय भी करते हैं। धार्मिक मान्यत में कुछ ऐसे उपाय बताए गए है, जिन्हें सुबह स्नान और पूजा के बाद करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होने और कर्ज से राहत मिलने की कामना की जाती है।

1.21 साबुत चावलपर्स में रखें

किसी शुभ मुहूर्त, पूर्णिमा या अक्षय तृतीया के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद लाल रेशमी कपड़े में चावल के 21 साबुत दाने रखें। ध्यान रखें कि चावल के दाने टूटे हुए न हों। इन्हें लाल कपड़े में बांधकर माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान रखें। पूजा पूरी होने के बाद इस पोटली को अपने पर्स में सुरक्षित रख लें। मान्यता है कि इससे धन संबंधी परेशानियां कम होने लगती हैं।

2.पर्स को लेकर इन बातों का रखें ध्यान

पर्स में चाबियां या अनावश्यक सामान रखने से बचें। नोट और सिक्कों को व्यवस्थित तरीके से रखें। पर्स में किसी भी तरह की अशोभनीय या अधार्मिक वस्तु न रखें। धार्मिक मान्यता में साफ-सुथरा और व्यवस्थित पर्स धन के प्रति सकारात्मकता से जोड़ा जाता है।

3.पीपल की पूजा पूर्णिमा पर करें

हर पूर्णिमा की सुबह पीपल के वृक्ष की पूजा करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। पीपल पर जल अर्पित करें और माता लक्ष्मी की उपासना करें। इसके बाद लक्ष्मी मंत्र की एक माला का जाप करें। मान्यता है कि नियमित रूप से ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

4.मंगलवार और शनिवार करें हनुमानजी की पूजा

कर्ज और आर्थिक परेशानियों से राहत के लिए मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी के चरणों में तेल और सिंदूर अर्पित करने की परंपरा है। इसके बाद माथे पर सिंदूर का तिकल लगाकर हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ किया जा सकता है। इसे आर्थिक संकट और बाधाओं से राहत की कामना से किया जाता है ।

5.श्रीकृष्ण का ऐसा चित्र घर में लगाएं

घर या कार्यालय में भगवान श्रीकृष्ण का गाय के आगे खड़े होकर वंशी बजाते हुए चित्र लगाना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुरसा इससे धन संबंधी स्थिरता बनी रहती है और दिए गए धन के वापस मिलने की संभावना मजबूत होती है।

  1. 21 हकीक पत्थरों का उपाय

माता लक्ष्मी की पूजा के साथ 21 हकीक पत्थरों की पूजा करने का भी उल्लेख धार्मिक उपायों में मिलता है। पूजा के बाद इन पत्थरों को घर में किसी सुरक्षित स्थान पर जमीन में स्थापित कर धन प्राप्ति की प्रार्थना की जाती है, मान्यता है कि इसेस आर्थिक स्थिति मजबूत होने की कामना की जाती है।

  1. हरा चारा बुधवार को गाय को खिलाएं

कर्ज से परेशान व्यक्ति बुधवार को स्नान और पूजा के बाद गाय को हरा चारा खिलाए। इसके बाद ही स्वयं भोजन करने की परंपरा बताई गई है। साथ ही भोजन में गुड़ का उपयोग करने और लाल वस्त्र या लाल रुमाल रखने की भी मान्यता है। इसे कर्ज से मुक्ति की कामना के लिए किया जाता है।

  1. स्फटिक श्रीयंत्र तिजोरी में रखें

धन और कर्ज से जुड़ी परेशानियों के लिए तिजोरी में स्फटिक श्रीयंत्र के साथ मंगल पिरामिड रखने का उपाय भी बताया गया है। नियमित रूप से धूप-दीप दिखाकर पूजा कर ने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे घर में धन संबंधी सकारात्मकता बनी रहती है, और कर्ज से राहत की कामना पूरी होती है।