Dharm Desk – धार्मिक आस्थाओं और पुरानी परंपराओं में नजर लगने और नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को एक गंभीर समस्या बताया जाता है। सदियों से चली आ रही परंपराओं में इसे नजर लगना या नकारात्मक ऊर्जा का गंभीर असर माना जाता है। जब किसी इंसान परिवार या व्यापार पर किसी की ईर्ष्या भरी बुरी नजर पड जाती है। तो जीवन की पूरी गति ही रुक सी जाती है। बहुत बार लोग ऐसे समय में घबरा जाते हैं और महंगे-महंगे अनुष्ठानों या बाहरी टोने-टोटकों के चक्कर में पड जाते हैं। लेकिन हमारे किचन में ही कुछ ऐसी अचूक सामग्रियां मौजूद हैं।जिनका सही प्रयोग करके किसी भी प्रकार के भयकर बुरी नजर और नकारात्मक प्रभाव को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।

इस खास उपाय की सबसे बडी विशेषता है कि इसके लिए किसी बाहरी इंसान या कठिन प्रक्रिया की जरूरत नहीं होती। इसे परिवार का ही कोई आत्मीय सदस्य आसानी से कर सकता है। जैसे घर की महिला या जिस इंसान को नजर लगी है।उसकी मा, पत्नी, बहन या घर की कोई भी महिला सदस्य इस उपाय को कर सकता है।क्योंकि घर के अपनों द्वारा सच्चे मन से उतारी गई नजर सबसे जल्दी और गहरा असर दिखाती है।इस शक्तिशाली उपाय के लिए बाजार से कोई महंगी वस्तु खरीदने की जरूरत नहीं है। सिर्फ अपनी रसोई से ये सामग्रियां लें।
1.काला तिल
थोड़ा सा यह नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को अपनी ओर खींचने में बेहद कारगर माना जाता है।
2.सरसों के दाने
थोड़ी सी पीली या काली सरसों यह बुरी ऊर्जा को बांधकर नष्ट करने के लिए जानी जाती है।
3.साबुत सूखी लाल मिर्च
3 खड़ी लाल मिर्च लाल मिर्च की तासीर ईर्ष्या और बुरी नज़र के प्रभाव को तुरंत भस्म कर देती है।
उपाय की विधि
घर की महिला अपने एक हाथ की हथेली पर थोड़ा सा काला तिल थोड़ी सी सरसों और 3 सूखी लाल मिर्च एक साथ रख लें।अब इन तीनों सामग्रियों को हाथ में रखकर अपनी मुट्ठी को अच्छी तरह से बंद कर लें जिससे सामग्री बाहर न गिरे। जिस व्यक्ति को नजर लगी हो उसके ऊपर से इस बंद मुट्ठी को सिर से पैर तक घुमाकर उतारकर नजर दोष दूर करने की क्रिया करें। इसके बाद नजर उतारने के तुरंत बाद बिना किसी से बात किए सीधे अपने घर के दरवाजे से बाहर निकल जाएं।और घर के बाहर जाकर सामग्री को दूर फेंक दें। सबसे मुख्य नियम यह है कि सामग्री फेंकने के बाद पीछे मुडकर बिल्कुल न देखना चाहिए।सीधे घर के अंदर आ जाएं और तुरंत दरवाजा बंद कर लें।
इस उपाय के शुभ प्रभाव
1.किसी भी इंसान पर लगी पुरानी या भारी से भारी बुरी नजर का असर तुरंत खत्म हो जाता है।
2.यदि किसी प्रकार का टोना-टोटका या बुरी ऊर्जा का प्रभाव रहता हैं तो वह पूरी तरह असफल हो जाता है।
3.इस उपाय से मनुष्य को तुरंत राहत मिलती है और घर के माहौल में अच्छी ऊर्जा का संचार होता है।



