Dharm Desk – बहुत बार देखा जाता है कि लोग मजबूरी के सयम किसी दोस्त रिश्तेदार या परिचित को पैसे उधार दे देते हैं। लेकिन जब वही पैसे वापस लेने की बारी आती है तो सामने वाला इंसान टाल-मटोल करने लगता है। कई बार तो स्थिति यहाँ तक पहुच जाती है कि उधार लेने वाला इंसान फोन उठान ही बंद कर देता है। मैसेज का जवाब नहीं देता और नीयत बदलकर साफ मुकर जाता है। यदि आपका भी पैसा कहीं फंसा हुआ है और आपकी तमाम कोशिशों के बाद वह वापस नहीं मिल रहा तो ज्योतिष एवं तंत्र-मंत्र विशेषज्ञों के अनुसार, एक बहुत ही आसान और अचूक उपाय आपका फंसा हुआ पैसा वापस दिलवा सकता है।

उपाय के लिए सामग्री और विधि

इस उपाय को करने के लिए आपको बहुत ही साधारण से सामानों की आवश्यकता रहेगी..
छोटा सफेद कागज का टुकड़ा
चावल का एक दाना (अक्षत)
एक फूलदार लौंग
एक साबुत इलायची
एक काली मिर्च का दाना
धागा या पतली रस्सी

विधि की शुरुआत इस तरह से करें

  • सबसे पहले कागज के छोटे टुकड़े पर उस इंसान का नाम लिखें जिसने आपसे पैसे उधार लिए हैं। इसके साथ ही उसके माता-पिता का नाम उसका उपनाम तथा उसका सही पता लिखें।
  • अब उस कागज के ऊपर एक चावल का दाना, एक फूलदार लौंग, एक साबुत इलायची और एक काली मिर्च रख दें। इन सभी सामानों को कागज के अंदर रखकर उसे अच्छी तरह मोड़ लें।
  • इस मुड़े हुए कागज को पूरे दिनभर सूर्य की सीधी धूप में रखे रहने दें।
  • शाम के समय उस कागज को उठाएं और किसी पीपल के पेड़ के पास जाएं।अब एक धागे या पतली रस्सी की मदद से उस कागज की पुड़िया को पीपल के पेड़ की किसी मजबूत टहनी पर कसकर बाँध दें।
  • टहनी पर बाँधने के बाद भगवान से हाथ जोड़कर सच्चे मन से अपनी परेशानी कहें और प्रार्थना करें हे प्रभु! अमुक व्यक्ति (नाम लें) के पास मेरा जो पैसा फंसा हुआ है, कृपा करके वह मुझे वापस दिलवा दीजिए।

क्या होगा प्रभाव

इस विधि को पूरी निष्ठा और विधि-विधान से करने के बाद उधार लेने वाला इंसान स्वयं आपके पास आएगा। उसकी नीयत में बदलाव होगा और वह झुककर पूरी विनम्रता के साथ आपका बकाया पैसा आपको सौंप देगा।