Dharm Desk – आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी काम के तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण रात में नींद न आना एक आम समस्या बन चुकी है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो रात-रात भर करवटें बदलते रहते हैं या फिर सोने के लिए नींद की गोलियों का सहारा लेते है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर रात में नींद न आने की समस्या हो तो भगवान शंकर की पांच बेटियों का नाम स्मरण करने मात्र से मन को शांति मिलती है और गहरी व सुकून भरी नींद आती है।

महादेव की 5 पुत्रियों के नाम
- शंकर जी की पहली पुत्री का नाम जया है। रात में सोते समय इनके नाम का स्मरण करने से मन में चल रही उथल-पुथल शांत होती है।
- दूसरी पुत्री का नाम विषहरा है। इनके नाम का जाप करने से शरीर और मन के विचार नकारात्मकता से मुक्त होते हैं।
- तीसरी पुत्री का नाम शामलीबारी है। इनका नाम स्मरण करने से मानसिक तनाव दूर होता है और नींद की स्थिति बनती है।
- चौथी पुत्री का नाम दउतली है। रात को सोने से पहले इनका नाम लेने से अनिद्रा की समस्या राहत मिलती है ।
- पांचवीं पुत्री का नाम देव है। इन पांचों देवियों के नाम का एक साथ स्मरण करने से चित्त स्थिर और शांत होता है।
कैसे करे नाम जप
- जब आप रात में सोने के लिए बिस्तर पर जाएं और नींद न आ रही हो तो शांत मन से भगवान शंकर का ध्यान करे। जप करते समय इन नामों का क्रम इस प्रकार रखे, जया, विषहरा, शामलीबारी, दउतली और देव-इन पांचों नामों का उच्चारण या मन ही मन स्मरण करें।
- जो लोग नींद की गोली खाकर सोने के आदी हो चुके है, वे प्रतिदिन इस तरह से नाम का स्मरण विधि को अपनाकर दवाइयों पर अपनी निर्भरता कम कर सकते है।
- मानसिक शांति और अनिद्रा का धार्मिक समाधान सनातन परंपरा में शंकर जी की इन पुत्रियों के स्मरण को बहुत लाभकारी माना गया है। यह सरल और प्राकृतिक उपाय न केवल नींद की गुणवत्ता में सुधार लाता है। बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सुबह की शुरुआत को भी ताजगी से भर देता है।
- रात में सोने से पहले कुछ देर शांत माहौल में बैठकर भगवान शंकर का ध्यान करने से मन को एकाग्र करने में सहायता मिल सकती है। अगर लगातार नींद की समस्या बनी रहती है तो इसके पीछे तनाव दिनचर्या या अन्य कई कारण भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह लेना भी जरूरी है। अच्छी नींद के लिए रोजाना समय पर सोना और जागना तथा सोने से पहले मोबाइल से दूरी बनाना भी उपयोगी माना जाता है।

