Lifestyle Desk – गर्मियों के मौसम में बाइक चलाना सिर्फ एक रोजमर्रा की जरूरत नहीं बल्कि एक चुनौती भी बन जाता है. खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए या फील्ड वर्क के दौरान लंबी दूरी तक बाइक चलाते हैं. तेज धूप, गर्म हवा और पसीना न सिर्फ शरीर को थका देते हैं बल्कि सेहत, त्वचा और बालों पर भी बुरा असर डाल सकते हैं. ऐसे में कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर आप इस मौसम में भी खुद को सुरक्षित और फिट रख सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

हाइड्रेशन का रखें ख्याल
सबसे पहली और सबसे ज़्यादा ध्यान देने वाली बात है हाइड्रेशन. गर्मी में शरीर से बहुत तेजी से पानी निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बाइक से निकलने से पहले भरपूर पानी पिएं और साथ में पानी की बोतल जरूर रखें. अगर संभव हो तो नारियल पानी या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक भी लें, ताकि शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी न हो.
सही कपड़े चुनें
सही कपड़ों का चुनाव करना भी बहुत जरूरी है. गर्मियों में हल्के, ढीले और कॉटन के कपड़े पहनना बेहतर होता है. यह पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं. साथ ही फुल स्लीव्स कपड़े पहनना धूप से त्वचा को बचाने में मदद करता है. हेलमेट पहनना सुरक्षा के लिए जरूरी है, लेकिन ध्यान रखें कि हेलमेट वेंटिलेशन वाला हो, ताकि सिर में ज्यादा गर्मी न हो.
सनस्क्रीन का इस्तेमाल क्रेन
गर्मी और धूप में निकलने के समय त्वचा की सुरक्षा भी बेहद जरूरी है. तेज धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें. यह आपकी स्किन को टैनिंग और सनबर्न से बचाता है. इसके अलावा सनग्लासेस का इस्तेमाल आंखों को तेज धूप और धूल से बचाने में मदद करता है.
हेलमेट का करें इस्तेमाल
बालों की देखभाल के लिए भी कुछ उपाय जरूरी हैं. लगातार पसीना और धूल बालों को कमजोर बना सकते हैं. इसलिए हफ्ते में 2-3 बार बाल धोएं और हल्का हेयर ऑयल लगाएं. हेलमेट पहनने से पहले बाल पूरी तरह सूखे हों, ताकि स्कैल्प में इन्फेक्शन न हो.
ब्रेक लें
राइडिंग के दौरान समय-समय पर ब्रेक लेना भी जरूरी है. लंबे समय तक लगातार बाइक चलाने से शरीर थक जाता है और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बीच-बीच में छांव में रुककर आराम करें.
बाइक की सर्विसिंग का भी रखें ध्यान
इसके अलावा अपनी बाइक की भी देखभाल करना बेहद जरूरी है. गर्मी में इंजन जल्दी गर्म हो सकता है, इसलिए समय-समय पर सर्विस कराना और कूलेंट चेक करना जरूरी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

