Dharm Desk – देशभर में गणेशोत्सव की भव्य धूम मची हुई है। चारों तरफ बप्पा के जयकारों की गूंज है। भक्त अपने विघ्नहर्ता को खुश करने में पूरी निष्ठा से जुटे हैं। यदि अपने जीवन से आर्थिक परेशानी को दूर कर धन-धान्य करना चाहते हैं। तो इस गणेश उत्सव में यह मौका हाथ से न जाने दें। क्योंकि इस बार यह सुनहरा मौका छूट गया तो फिर अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा। गणपति पूजा में दूर्वा का बहुत खास स्थान है। पुरानी परंपराओं के अनुसार गणेश जी को अर्पित की गई साधारण सी दिखने वाली दूर्वा किसी कुबेर के खजाने से कम नहीं होती। इसमें शुभ ऊर्जा और अमृत का वास माना गया है। गणेश उत्सव के पावन दिनों में बप्पा के चरणों में चढ़ाई गई दूर्वा को सही विधि से अपने घर की तिजोरी में रखने से कंगाली दूर भागती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।

तिजोरी में दूर्वा रखने की सही विधि और नियम

  1. गणेश उत्सव के दौरान सुबह जल्दी स्नान करके बप्पा की विधिवत पूजा करें और उन्हें ताजी व हरी दूर्वा का जोड़ा श्रद्धापूर्वक अर्पित करें।
  2. पूजन और आरती समाप्त होने के बाद गणपति के चरणों में चढ़ाई गई दूर्वा में से एक दूर्वा या एक जोड़ा आशीर्वाद के रूप में उठा लें।
  3. इस पवित्र दूर्वा को सीधे अलमारी में न रखें। पहले इसे अपने घर के मुख्य द्वार की चौखट से स्पर्श कराएं। मुख्य द्वार से ही माता लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है। और दूर्वा के स्पर्श से घर की तमाम नकारात्मक शक्तियां व वास्तु दोश तुरंत समाप्त हो जाते हैं।
  4. मुख्य द्वार से स्पर्श कराने के बाद इस सिद्ध दूर्वा को तिजोरी अलमारी या उस जगह पर रख दें जहा धन और कीमती आभूषण रखते हैं। यह उपाय तिजोरी को हमेशा पैसों से भरा रखेगा।