Dharm Desk – शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन छोटे-छोटे संकेत और कर्म व्यक्ति के जीवन की दिशा बदल सकते है. अगर सुबह घर से निकलते समय कुछ खास चीजें नजर आ जाएं, तो यह इस बात का संकेत होता है कि शनि देव आप पर प्रसन्न हैं, आपकी परेशानियों का अंत करीब है.

रस्ते में घोड़े की नाल मिलना
यदि शनिवार के दिन रास्ते में घोड़े की नाल पड़ी हुई मिल जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. इसे घर लाकर मुख्य दरवाजे पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. शनिदेव की कृपा बनी रहती है.
कौवा दिखे तो समझें शुभ समाचार आने वाला
शनिदेव का वाहन माने जाने वाला कौवा यदि घर के आसपास पानी पीता या छत पर बैठा दिखाई दे, तो यह शुभ संकेत होता है. यह दर्शाता है कि जल्द ही कोई अच्छी खबर आपके जीवन में दस्तक देने वाली है.
काला कुत्ते का दिखना संकट दूर करने का संकेत
शनिवार सुबह काला कुत्ता दिखना भी अच्छा संकेत माना जाता है. खासतौर पर यदि वह शनि मंदिर के पास नजर आए, तो उसे रोटी या भोजन जरूर खिलाएं. इससे शनि दोष कम होता है और जीवन की बाधाएं दूर होती है.
काली गाय का दर्शन: सफलता का इशारा
यदि किसी जरूरी काम से निकलते समय काली गाय दिख जाए, तो यह संकेत है कि आपका काम सफल होने वाला है. वहीं घर के दरवाजे पर काली गाय का आना कष्टों से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है.
पीपल का वृक्ष दर्शन, शुभ दिन की शुरुआत
शनिवार के दिन सुबह पीपल का वृक्ष दिखाई देना इस बात का संकेत है कि दिन शुभ रहेगा. यह शनिदेव की कृपा का प्रतीक है और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ाता है.
जरूरतमंद का आना और मांगना, पुण्य का अवसर
अगर शनिवार के दिन कोई भिक्षु या जरूरतमंद आपके दरवाजे पर आए तो उसे खाली हाथ न लौटाएं. यह न सिर्फ पुण्य का कार्य है. बल्कि शनिदेव की विशेष कृपा पाने का सरल उपाय भी माना जाता है.

