Dharm Desk – हिंदू पंचांग में भाद्रपद मास का विशेष महत्व बताया है। इस महीने में पूजा-पाठ के साथ खान-पान को लेकर भी कई तरह के नियम बताए गए हैं। 26 सितंबर तक भादो का महीना रहने वाला है। ऐसे समय में मौसम में बदलाव को देखते हुए भोजन में हल्की और आसानी से पचने वाली चीजों को शामिल करने जरूरी है। इस मौसम में कुछ सब्जियों को भोजन में शामिल किया जा सकता है। जो शरीर को बीमारियों और संक्रमण से बचने का काम करती है।

भोजन में परवल को करें शामिल
भाद्रपद में परवल की सब्जी खाना अच्छा विकल्प है। यह हल्की सब्जियों में शामिल है और इसमें फाइबर भी पाया जाता है। घरों में इसे सामान्य तौर पर मसालेदार या सादी सब्जी के रूप में बनाया जाता है।
लौकी की सब्जी
भाद्रपद के दिनों में लौकी का सेवन भी किया जा सकता है। यह हल्की होती है और आसानी से पच जाती है । इस मौसम में लौकी की सादी सब्जी, दाल या दूसरी घरेलू विधि से तैयार करके खाए तो शरीर स्वस्थ बना रहता है।
ककोड़ा यानी कंटोला
कंटोला को ककोड़ा भी कहा जाता है। बारिश के मौसम में कुछ समय के लिए आने वाली यह सब्जी सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसमें फाइबर पाया जाता है। इसे अच्छी तरह साफ करके पकाने के बाद ही भोजन में शामिल करना चाहिए।
सहजन की फली
सहजन की फली को भी भाद्रपद के भोजन में शामिल किया जा सकता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसकी सब्जी के अलावा इसे दाल या दूसरी घरेलू रेसिपी में भी इस्तेमाल किया जाता है।
धारीदार तोरई
तोरई को भी हल्की सब्जियों में गिना जाता है । भाद्रपद में धारीदार या खर्रा तोरई की सब्जी बनाई जा सकती है। इसे खरीदते समय ताजी सब्जी चुनना और पकाने से पहले अच्छी तरह धोना जरूरी है।
भाद्रपद में खान-पान का रखें ध्यान
भाद्रपद मास में धार्मिक कार्यों के साथ भोजन की शुद्धता और सात्विकता पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान ताजा भोजन करने, साफ-सफाई रखने और मौसम के अनुरूप हल्का भोजन लेने की परंपरा रही है । घर में बनने वाली मौसमी सब्जियों को भोजन में शामिल करना इसी दिनचर्या का हिस्सा बनाए ।



