Dharm Desk – सनातन परंपरा में गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा-आराधना के लिए बेहद शुभ माना गया है। जीवन में लगातार आर्थिक परेशानी बनी रहती हैं या पैसों की तंगी के कारण काम रुक रहे हैं। तो गुरुवार के दिन किया जाने वाला एक बहुत ही आसान उपाय आपकी किस्मत बदल सकता है। हल्दी शुभता ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक है।जबकि लौंग नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता को बढ़ाती है। तुलसी के पौधे के पास दिया जलाने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है।

इस आसान उपाय के लिए आपको एक मिट्टी का दिया एक चुटकी पीसी हुई हल्दी दो साबुत लौंग एक गोल (फूल) बाती और दिए के लिए तेल या घी की आवश्यकता होगी।

पूजन विधि

  • सबसे पहले मिट्टी का एक साफ दीपक ले लें। उसके बाद उसमें एक चुटकी पीसी हुई हल्दी और दो लौंग रखें।
    अब इसमें एक गोल फूल बाती रखें और पर्याप्त मात्रा में तेल या घी डालें।
  • दीपक को प्रज्वलित करने से पहले मन ही मन भगवान श्री हरि विष्णु और धन की देवी लक्ष्मी का स्मरण व ध्यान करें।
  • अब इस प्रज्वलित दीपक को घर में लगे तुलसी के पौधे के पास श्रद्धापूर्वक रख दें।
  • गुरुवार के दिन इस उपाय को करते समय मन में सकारात्मक विचार रखें और भगवान विष्णु व देवी लक्ष्मी से घर-परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें। सनातन परंपरा के अनुसार पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए ऐसे छोटे-छोटे उपाय मन को शांति देते हैं और घर के माहौल में सकारात्मकता का संचार करते हैं। बस दिया जलाते समय साफ-सफाई और सुरक्षा का भी बहुत ध्यान रखना चाहिए।

इसके फायदे

  1. धन की कमी होगी दूर – केवल एक गुरुवार भी यह उपाय पूरे विश्वास के साथ करने पर जीवन में पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
  2. अन्न और धन की वृद्धि – इस उपाय के असर से घर में कभी भी अनाज और धन-धान्य की कमी नहीं होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  3. सकारात्मक ऊर्जा का वास – तुलसी के पास हल्दी और लौंग युक्त दीपक जलाने से घर का माहौल पवित्र और सकारात्मक बनता है।