पिछले साल की तर्ज पर इस साल भी चंडीगढ़ में पानी का दुरुपयोग करने वालों पर नकेल कसने का काम नगर निगम कर रही है। इसके लिए नियम बना दिया है। निगम के ओर से जारी आदेश के अनुसार अब बेफिजूल के पानी का खर्च करते हुए कोई नजर आया तो उसे जुर्माना भरना पड़ेगा यह जुर्माना की राशि थोड़ी बहुत नहीं बल्कि लोगों की जेब पर वजन डालने वाली है। लोगों को पानी की कीमत बताने और सीखने के लिए यह पहल सराहनीय है। पिछले साल भी निगम ने कई को पानी की बर्बादी करने पर जुर्माना लगाया था।
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ नगर निगम ने इस गर्मी के मौसम में पीने के पानी को बचाने के लिए यह योजना बनाई है, जिसके तहत 7 अप्रैल से पानी की बर्बादी करने पर जुर्माना लागू हो जाएगा। नियमों के तहत पानी की बर्बादी करने वालों पर 5788 रुपये का भारी जुर्माना किया जाएगा। यही नहीं नोटिस जारी करने के साथ उसकी पानी की सप्लाई भी पूरी तरह बंद की जा सकती है।

पिछले साल कई का कटा था कनेक्शन
बता दे कि पिछले साल 15 अप्रैल से 30 जून के बीच बड़ा अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान अलग अलग टीमों ने कुल 2267 नोटिस, 365 चालान और 9 कनेक्शन काटे थे। चालान काटने के लिए नगर निगम ने 18 एसडीई की टीम बनाई थी जो शहर के सभी सेक्टर, गांव और कॉलोनियों में सुबह 5.30 से 8.30 बजे के बीच चालान काटते थे।
- CG High Court : मंदिर में शादी के बाद मुकरा पति, हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला पलटा, जानिए पूरा मामला
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: भिलाई निगम चुनाव में 4 लाख मतदाता कर सकेंगे मतदान… छह दिन में 5 लाख भक्तों ने किए मां बम्लेश्वरी के दर्शन… जिपं अध्यक्ष और जनपद अध्यक्ष के विवाद पर संगठन ने मांगी जानकारी…
- बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत का मामला: पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े, एक को लगी गोली
- CJP के विरोध प्रदर्शन पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, प्रदर्शनकारियों से की अपील
- कढ़ाई में सब्जी बार-बार चिपकती है तो अपनाएं ये आसान तरीके, बिना ज्यादा तेल के भी बनेगी स्वादिष्ट

