Lifestyle Desk : पैरों की टैनिंग और रूखापन बहुत ही आम समस्या है और बहुत से लोगों को ये परेशानी होती ही है. क्योंकि हमारे पैर बहुत ज्यादा धूप, धूल के संपर्क में आते हैं और हमारे पैरों को उतनी केयर नहीं मिल पाती जितनी उसे जरूरत होती है. यही कारण है कि टैनिंग जमा होती जाती है और त्वचा अपनी नेचुरल चमक खोने लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं की दूर करने के लिए घरेलू उपाय सच में असरदार हो सकते हैं. बस इन्हें सही तरीके से और नियमित किया जाए. आज हम आपको कुछ आसान और सुरक्षित उपाय बतायेंगे जो धीरे-धीरे आपकी त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करेंगे.

नींबू और शहद
नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं और शहद त्वचा को मॉइश्चर देता है. 1 चम्मच नींबू का रस + 1 चम्मच शहद मिलाएं. पैरों पर लगाकर 15–20 मिनट छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें. हफ्ते में 2–3 बार करें.
बेसन और दही पैक
यह स्क्रब + पैक दोनों की तरह काम करता है. 2 चम्मच बेसन + 2 चम्मच दही + चुटकी हल्दी. पेस्ट बनाकर पैरों पर लगाएं. सूखने पर हल्के हाथों से रगड़कर धो लें. टैन हटाने और ग्लो लाने में मदद करता है.
आलू का रस
आलू में भी हल्के ब्लीचिंग गुण होते हैं. कच्चे आलू का रस निकालकर पैरों पर लगाएं,15 मिनट बाद धो लें. डार्क स्पॉट्स और टैनिंग कम करने में सहायक होते हैं.
एलोवेरा जेल
एलोवेरा त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देता है. ताजा एलोवेरा जेल लगाकर रातभर छोड़ सकते हैं. रोजाना इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और साफ होती है.
चीनी और नारियल तेल स्क्रब
डेड स्किन हटाने के लिए बेहतरीन है. 1 चम्मच चीनी + 1 चम्मच नारियल तेल लेकर इसे 5–10 मिनट तक हल्के हाथ से स्क्रब करें. हफ्ते में 1–2 बार करें.
दूध और हल्दी
त्वचा को निखारने के लिए पारंपरिक उपाय है. कच्चे दूध में चुटकी हल्दी मिलाकर लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें. ये स्किन टोन इवन करने में मदद करता है.
ध्यान रखने वाली बातें
- बाहर निकलते समय पैरों पर भी सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
- रोजाना पैरों को साफ करके मॉइश्चराइजर लगाएं.
- बहुत ज्यादा नींबू का इस्तेमाल न करें (संवेदनशील त्वचा में जलन हो सकती है).
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

