Lifestyle Desk – दो मिनट में बनने वाली मैगी भला किसे पसंद नहीं होगी. बच्चे तो बच्चे बड़े भी इसके दीवाने होते हैं. अगर आपको मैगी पसंद है, तो आपको स्पाइसी चिली गार्लिक टोमैटो मैगी बहुत पसंद आएगी. इसका तीखा, लहसुनी और चटपटा स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता और बारिश के मौसम में तो गरमा-गरम लहसुनी चटपटी मैगी का मज़ा ही अलग होता है. तो चलिए आज जानते हैं इसकी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी. एक बार आप इसे बनाकर खा लेंगे, तो यकीन मानिए हर बार इसी स्टाइल में मैगी बनाने का मन करेगा.

सामग्री

मैगी-1 पैकेट
तेल या बटर-1 बड़ा चम्मच
लहसुन की कलियाँ -8–10 (बारीक कटी हुई)
हरी मिर्च-1–2 (बारीक कटी हुई)
प्याज़ -1 छोटा )बारीक कटा हुआ)
टमाटर -1 मध्यम बारीक कटा हुआ)
टोमैटो केचप-1 बड़ा चम्मच
रेड चिली फ्लेक्स-1 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर-½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर -½ छोटा चम्मच
चिली सॉस -½ छोटा चम्मच
मैगी टेस्टमेकर-1
पानी-1½ कप
नमक -आवश्यकता अनुसार
हरा धनिया (गार्निश के लिए)

विधि

  1. एक पैन में तेल या बटर गर्म करें. इसमें बारीक कटा लहसुन डालकर हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें.
  2. अब हरी मिर्च और प्याज़ डालकर 2–3 मिनट तक भूनें. कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएँ.
  3. अब टोमैटो केचप, चिली सॉस, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स डालकर 1 मिनट तक भूनें.
  4. इसमें 1½ कप पानी डालें और उबाल आने दें. अब मैगी नूडल्स और टेस्टमेकर डालकर 2–3 मिनट तक पकाएँ. बीच-बीच में चलाते रहें.
  5. जब मैगी अच्छी तरह पक जाए और हल्की ग्रेवी रह जाए, तब गैस बंद कर दें. ऊपर से हरा धनिया और चाहें तो थोड़ा-सा चिली फ्लेक्स डालकर गरमा-गरम परोसें.
  6. अधिक तीखा स्वाद चाहिए तो थोड़ा-सा स्कीमेज़वान सॉस या अतिरिक्त चिली फ्लेक्स डाल सकते हैं. चीज पसंद हो तो अंत में थोड़ा कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालकर भी परोस सकते हैं. बारिश के मौसम में इसे गरमा-गरम चाय या कॉफी के साथ परोसें, स्वाद और भी बढ़ जाएगा.