कैथल. इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय, कैथल के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन दृश्य-डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य के लिए आवश्यक डिजिटल एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) संबंधी कौशल से परिचित करवाना रहा।
प्रतियोगिता का मुख्य विषय “एआई एवं डिजिटल साक्षरता : भविष्य के कौशल” तथा उप-विषय “शिक्षा में एआई : कक्षा को नए रूप में परिकल्पित करना” रखा गया। प्रतिभागियों को कैनवा एआई, जेमिनी, क्लॉड, चैटजीपीटी तथा बिंग इमेज क्रिएटर जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित साधनों का प्रयोग करते हुए रचनात्मक एवं आकर्षक दृश्य-डिजाइन तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
प्रतियोगिता को प्रतिभागियों का उत्साहपूर्ण एवं व्यापक प्रतिसाद मिला। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों सहित कुल 147 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक एवं तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से भी प्रतिभागियों ने सहभागिता की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस भागीदारी ने प्रतियोगिता को विशेष महत्व प्रदान किया।
प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन विषय की प्रासंगिकता, रचनात्मकता, दृश्य आकर्षण तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित साधनों के प्रभावी प्रयोग के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में नवनीत यादव, एम.टेक. द्वितीय वर्ष, एस.एल.आई.ई.टी., पंजाब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्योति एवं मोहन, बी.एससी. आई.टी. तृतीय वर्ष, विक्टोरिया यूनिवर्सिटी, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया एवं कॉनकॉर्डिया यूनिवर्सिटी, कनाडा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लविशा तंवर, बी.एससी. फिजिकल साइंस (कंप्यूटर साइंस), सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय, कैथल की मुस्कान, बी.सी.ए. तृतीय वर्ष को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
- भ्रष्टाचार के हदें पार: ताश के पत्तों की तरह ढहा पुल, टला बड़ा हादसा
- CM योगी से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम, फिल्म की आध्यात्मिक कहानी पर हुई खास चर्चा
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश की उड़ीं धज्जियां: भोपाल में सीलिंग के नाम पर महज खानापूर्ति, सील तोड़कर दुकानें चला रहे व्यापारी
- नशीले पदार्थों के खिलाफ बिहार सरकार की सख्त कार्रवाई, शैक्षणिक संस्थानों के पास 500 मी. का दायरा ड्रग-फ्री जोन घोषित
- सीहोर में गैस रिसाव से हड़कंप: 4 लोग हुए प्रभावित, मौके पर भेजी गई रेस्क्यू टीम



