IIFA 2027 Press Conference: मुंबई में IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। सलमान खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन और पंकज त्रिपाठी समेत कई कलाकार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सितारों के स्टाइलिश लुक के साथ सलमान खान और करीना कपूर की मुलाकात भी चर्चा में रही। दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे गले लगते नजर आ रहे हैं।

सलमान-करीना की मुलाकात का वीडियो वायरल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान ब्लू ब्लेजर, डार्क टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में दिखाई दिए। ब्लैक सनग्लासेस के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया। वहीं, करीना कपूर ब्लैक लेदर जैकेट और मैचिंग स्कर्ट में नजर आईं। ब्लैक हील्स के साथ उनका अंदाज भी आकर्षण का केंद्र रहा। दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है।

व्हाइट सूट में शाहिद कपूर का क्लासी अंदाज

शाहिद कपूर ने भी अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। वह व्हाइट सूट और शर्ट के साथ ग्रीन सनग्लासेस पहने नजर आए। उनका स्टाइलिश अंदाज कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा में रहा।

वरुण धवन और पंकज त्रिपाठी भी पहुंचे

वरुण धवन क्रीम कलर के ब्लेजर, पर्पल शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में दिखाई दिए। टिंटेड सनग्लासेस ने उनके लुक को अलग अंदाज दिया। वहीं, पंकज त्रिपाठी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितारों की मौजूदगी और उनके फैशन स्टाइल ने खूब ध्यान खींचा।

Akka Trailer: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ ‘अक्का’ का ट्रेलर, राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश के बीच होगी सत्ता की जंग

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m