संजय पाटीदार, भोपाल। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। वक्फ संपत्ति पर अवैध रूप से इज्तेमा बाजार संचालित किया गया। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि प्रदेश में 14591 वक्फ संपत्तियां उम्मीद पोर्टल पर दर्ज है। उम्मीद पोर्टल लांच होने के बाद बड़ी गड़बड़ियां सामने आई। वक्फ संपत्ति में अवैध रूप से बैठे लोगों पर कार्रवाई की गई। वक्फ संपत्ति पर अवैध तरीके से इज्तेमा बाजार संचालित किया गया। यह संपत्ति वैधानिक रूप से वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज है।
उन्होंने बताया कि 2.7 एकड़ पर अवैध कब्जा कर इज्तेमा बाजार लगाया गया। 20 साल में 28 करोड़ 91 लाख रुपए इन्होंने अवैध इज्तेमा बाजार से कमाए। 28 करोड़ 91 लाख की रिकवरी की RRC जारी की है। यह मध्यप्रदेश में सबसे बड़ी रिकवरी हुई है। शाहिद अलीम ओर उसके अन्य साथी पर शाहनाबाद थाने में FIR दर्ज हुई है। वक्फ की संपति को मालिकाना हक बताया।
ये भी पढ़ें: सीएम डॉ. मोहन और राजनाथ सिंह ने किया रक्षा के नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ, सेना को मजबूत करने में MP निभाएगा बड़ा रोल
सनवर पटेल ने बताया कि वक्फ की शासकीय संपत्ति पर मालिकाना हक जताकर वर्षों किराए पर दुकानें बेची जा रही थी। इज्तेमा बाजार लोकप्रिय है और अब इसका संचालन भी कानून के मुताबिक व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा। बोर्ड का आरोप है कि इन दुकानों से करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की गई। मामले को लेकर बोर्ड लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहा था। अब फैसला बोर्ड और शासन के पक्ष में आने के बाद कार्रवाई की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


