कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में GDA से प्लॉट लेकर जीडीए की ही खाली जमीन पर कब्जा कर खुर्द बुर्द कर के धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने जीडीए के सहकारी समिति प्रबंधकों पर दो FIR महाराजपुर थाना और बहोड़ापुर थाना में की है। मामला करोड़ों रुपए की जमीन से जुड़ा है और पिछले लंबे समय से मामले की जांच की जा रही थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस अब FIR कर मामले की जांच पड़ताल कार्रवाई शुरू कर दी है।
READ MORE: बाप-बेटे की लड़ाई में भड़की हिंसा! बीच बचाव के लिए आई विधवा भाभी पर देवर ने बरसाए लट्ठ , हालत गंभीर
दरअसल ग्वालियर में जीडीए ने शहर के अलग-अलग पोश इलाकों में कालोनियां विकसित की थी। इन कॉलोनी में सहकारी समिति को प्लॉट आवंटित किए गए थे। लेकिन सहकारी समिति से जुड़े लोगों ने जीडीए की खाली जमीन पर भी कब्जा कर प्लाट काट दिए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद जीडीए के अधिकारियों द्वारा मामले की जांच पड़ताल की गई थी, जिसमें महाराजपुर थाना क्षेत्र में इवा सहकारी समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज और पुनीत शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी।
READ MORE: यदि 2 साल तक संबंध रहे है तो नहीं कह सकते दुष्कर्म: हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी, रेप की FIR रद्द करने के निर्देश, लंदन में रहते हुए Rape की शिकायत
वहीं बहोड़ापुर थाने में गणेश सहकारी समिति के संतोष शर्मा ने भी इसी तरह जीडीए की जमीन पर कब्जा कर बिना जीटीए की परमिशन के प्लॉट काटकर धोखाधड़ी की थी। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच पड़ताल में धोखाधड़ी होना पाया गया है। जिसके बाद महाराजपुरा थाना पुलिस ने इवा सहकारी समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज और पुनीत शर्मा और बहोड़ापुर थाना पुलिस ने गणेश सहकारी समिति के संतोष शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

