गुरदासपुर। पंजाब में अभी भी जहरीली शराब बेचने के अवैध धंधा चल रहा है। जिला पुलिस गुरदासपुर ने विभिन्न छापामारी में एक महिला सहित 4 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इस दौरान पुलिस ने एक कार व 2 लाख 5 हजार 500 मि. लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। उसकी जानकारी गुप्तचर के द्वारा मिली थी। कई हुए फरार सूत्रों के अनुसार इस धंधे में कई लोग शामिल थे। जब गोपचर से सूचना मिली कोई बड़ी खेप आ रही है तो पुलिस ने छापा मारा। लेकिन इससे पहले एक महिला सहित 3 आरोपी फरार होने में सफल हो गए जबकि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
इस संबंधी दीनानगर पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक सब इंस्पैक्टर रुपिन्द्र सिंह ने बताया कि उसे किसी मुखबर ने सूचित किया था कि आरोपी सुनील उर्फ शीला पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी नई आबादी अवांखा अपनी मां रजनी तथा अमानत पुत्र पंकज निवासी ढीढा सांसिया के साथ मिल कर बड़े स्तर पर अवैध शराब की तस्करी करते हैं। मुखबिर ने यह भी बताया कि आज भी आरोपी बड़ी मात्रा में यह जहरीली शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर गांव बाजीगर कुल्लियां में छापामारी की गई तो 3 आरोपी कार छोड़ कर भागने में सफल हो गए।

प्लास्टिक के केन में थी शराब
कार की तालाशी लेने पर कार में से प्लास्टिक के 6 कैन बरामद हुए। जांच करने पर उनमें से 1 लाख 80 हजार मि. लीटर अवैध शराब बरामद हुई। जिस पर तीनों के विरूद्व केस दर्ज कर शराब व कार को जब्त किया गया। इसी तरह दोरांगला पुलिस स्टेशन में तैनात सब इंस्पैक्टर अवतार सिंह ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गाहलड़ी धुस्सी बांध किनारे छापामारी कर आरोपी रिन्कू पुत्र संदूरी लाल निवासी दोदवां को काबू कर 25500 मि. लीटर अवैध शराब बरामद की।
- CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा खुलासा, बोले- सौरव दास और आशुतोष रांका लेते थे फैसले, मैं बस आदेश मान रहा था
- Ritu Barala Case: डोटासरा की पुलिस को चुनौती, जीरो FIR पर जयपुर में क्यों अड़ी कांग्रेस?
- सास-बहू की दर्दनाक मौत: खेत में काम करते समय बड़ा हादसा, मां-भाभी को बचाने के चक्कर में झुलसी युवती
- पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर कैसे हुआ हमला? सामने आया नया वीडियो; पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई
- CM साय कल अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ, हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ होंगे दो एमओयू
