परवेज खान, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले में अवैध गेहूं की सप्लाई का मामला एक बार फिर सामने आया है। छछरौली अनाज मंडी के पास भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश से लाई जा रही गेहूं से भरी एक ट्रॉली को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में करीब 200 क्विंटल गेहूं लदा हुआ था।
घटना उस समय हुई जब किसान यूनियन के सदस्यों ने मंडी से करीब 200 मीटर पहले ट्रॉली को रोका। कार्रवाई होते देख ट्रॉली का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इसके बाद तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान सामने आया कि ट्रैक्टर पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी। यह भी सामने आया कि गेहूं को बिना किसी वैध दस्तावेज के मंडी तक लाया जा रहा था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध गेहूं मंडी के इतने करीब तक पहुंच गया, जिससे प्रशासन की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।स्थानीय लोगों और किसान यूनियन के नेताओं का कहना है कि इलाके में लंबे समय से इस तरह की अवैध गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
इससे पहले बिलासपुर क्षेत्र में भी अवैध गेहूं से भरी तीन ट्रॉलियां पकड़ी जा चुकी हैं, जिससे इस पूरे मामले के पीछे किसी संगठित गिरोह की आशंका जताई जा रही है।किसान यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि गेहूं कहां से लाया गया और किसे सप्लाई किया जाना था।इस बीच, उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा पर पुलिस ने चौकसी बढ़ाते हुए चार स्थानों पर नाके लगाए हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाओं का सामने आना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रन का लक्ष्य, कप्तान शाई होप ने जड़ा नाबाद शतक, प्रिंस, अक्षर और अर्शदीप ने झटके 1-1 विकेट
- Jharkhand Top News:गुमला में 2 की मौत, धनबाद में पुलिस मुठभेड़, CCL अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमशेदपुर जू में 3 बाघ शावकों का जन्म, एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की दिन भर की बड़ी ख़बरें
- Shahdol News: क्यों हॉस्टल की दीवारें लांघकर सड़क पर उतर रहे छात्र? शहडोल में दो महीने में 5 बार कलेक्टर तक पहुंची बच्चों की फरियाद, दो अधीक्षक निलंबित
- ‘मेरी हत्या हो सकती है…’ कैमरे के सामने फफक कर रो पड़े कांग्रेस विधायक, परिवार की सलामती के लिए लगाई गुहार
- मुरथल के पराठे खाने गए थे 5 दोस्त, लौटते वक्त मौत ने घेरा! NH-44 पर तेज रफ्तार कैंटर ने ली 2 युवकों की जान

