लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा और हरित औद्योगिक विकास को नई गति मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों के तहत प्रदेश में लगभग 5,000 करोड़ रुपये के सोलर निवेश से 7 गीगावाट ऊर्जा क्षमता बढ़ाने की दिशा में कार्य तेज हुआ है।
औद्योगिक विकास को मिलेगी मजबूती
Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) क्षेत्र को ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां 17 कंपनियों को विभिन्न परियोजनाओं का आवंटन किया गया है। इस क्रम में CESG Green Power द्वारा 3,805 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश प्रस्तावित है, जिससे प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन और औद्योगिक विकास को मजबूती मिलेगी।
READ MORE: योगी की अधिकारियों को नसीहत, कहा- राजस्व वृद्धि के साथ विश्वास आधारित प्रशासन का मॉडल भी करना होगा प्रस्तुत
स्मार्ट एनर्जी प्रोजेक्ट्स को व्यापक बढ़ावा मिलने की उम्मीद
प्रदेश में बैटरी निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में भी तेजी से निवेश बढ़ रहा है। सरकार की नई औद्योगिक और ऊर्जा नीतियों से EV (इलेक्ट्रिक वाहन) और स्मार्ट एनर्जी प्रोजेक्ट्स को व्यापक बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और भविष्य की तकनीकों का प्रमुख केंद्र बनाने पर जोर दिया है।

