अमृतसर. भगवंत मान सरकार के प्रयासों का असर अब नजर आने लगा है। पंजाब में धान की लिफ्टिंग लगातार तेज हो रही है। अब पंजाब में धान उठाने का आंकड़ा 4 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। 27 अक्टूबर को 4.13 लाख मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हुई थी। बताया गया है कि 28 अक्टूबर को 2288 मिलर लिफ्टिंग करेंगे। आज लिफ्टिंग का आंकड़ा 5 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचने की उम्मीद है।
पंजाब के मुख्यमंत्री पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और इसके अलावा खाद्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने पंजाब में किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी और आढ़तियों की समस्याओं के बारे में भी चर्चा की।

पहले भी हो चुकी हैं बैठकें
सरकार ने पहले मिलरों को लेकर चार फैसले किए थे। पहले जब सरप्लस धान का RO दिया जाता था, तो 50 रुपये प्रति टन की फीस ली जाती थी। अब RO फीस को घटाकर 10 रुपये कर दिया गया है। साथ ही, यदि कोई RO लेकर अगले दिन फसल की कटाई करता है, तो उसे यह फीस नहीं देनी होगी। बीआरएल शेलर मालिकों के खिलाफ कई केस लंबित हैं। अब उनके भाई या गारंटर भी काम कर सकते हैं, हालांकि पहले ऐसा नियम नहीं था। इससे 200 शेलर मालिकों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा, मिल मालिक जिले में किसी भी स्थान से धान उठा सकते हैं। अब जिला स्तर के बड़े सर्कल बनाए गए हैं, जबकि पहले ये छोटे होते थे। पहले पुराना धान नई मिलों को दिया जाता था।
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा

