शिवम मिश्रा, रायपुर। लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित फर्जी कैफे में आयोजित होने वाली “रेड रूम टेक्नो पार्टी” को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस कमिश्नरेट ने तत्काल संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने पार्टी आयोजन को रद्द कराते हुए तीन आयोजकों को हिरासत में लिया है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से पार्टी से जुड़े आपत्तिजनक फोटो, पोस्टर और वीडियो भी हटवा दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : रायपुर में रेड रूम रेव पार्टी का आयोजन, प्रचार में नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल, नशा परोसने की आशंका

जानकारी के अनुसार, शहर में “रेड रूम टेक्नो पार्टी” नाम से एक कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर खुलेआम प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। पार्टी के प्रमोशनल वीडियो में नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया गया था और अश्लील तरीके से वीडियो प्रस्तुत कर युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही थी।

narayana

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी में नशे से जुड़े पदार्थ परोसे जाने की आशंका भी जताई जा रही थी। इसके अलावा आयोजन स्थल की बुकिंग और अनुमति प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे। यह कार्यक्रम शुक्रवार को फर्जी कैफे में शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होना था। पार्टी के लिए 8 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक की बुकिंग फीस तय की गई थी। वहीं कलाकारों से मुलाकात के लिए अलग से शुल्क लेने की जानकारी भी सामने आई है। राजधानी में इस तरह की पार्टी के आयोजन को लेकर सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

आयोजन को कराया गया रद्द

तेलीबांधा एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद पूरे मामले को तत्काल संज्ञान में लिया गया है। इस तरह के किसी भी आयोजन की न तो पूर्व में जानकारी दी गई थी और न ही संबंधित थाना से अनुमति ली गई है। इस तरह के आयोजनों को सख्ती के साथ तत्काल प्रभाव से रद्द कराया जाएगा। तेलीबांधा थाना पुलिस आयोजकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर बयान दर्ज कर रही है। कल के आयोजन को रद्द करवा दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से सभी फोटो, पोस्टर और वीडियो डिलीट करा दिए गए हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H