प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले में लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का बड़ा असर हुआ है। खरेंगा रेत खदान में नर कंकाल निकलने का मामला प्रमुखता से उठाया गया था, जिसे जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर ने पूरे मामले में एक्शन लेते हुए खनिज विभाग को शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वहीं क्षेत्र में संचालित एक रेत भंडारण को भी निरस्त कर दिया गया है।

दरअसल धमतरी जिले के खरेंगा रेत खदान में ट्रैक्टरों के माध्यम से श्मशान घाट क्षेत्र से अवैध रूप से रेत निकासी की जा रही थी। लगातार खुदाई के चलते हालात इतने खराब हो गए कि वहां दफनाए गए करीब दस नर कंकाल और शव बाहर आ गए थे।

इसे भी पढ़ें – रेत माफिया की कारगुजारी, श्मशान घाट में बाहर निकल आए कंकाल, विभागीय कार्रवाई पर उठ रहे सवाल…

narayana

घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इस पूरे मामले को लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खनिज विभाग से जवाब मांगा है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H