सत्या राजपूत, रायपुर। राज्य सरकार ने इंटर्न डॉक्टरों की मासिक स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि अब इंटर्न डॉक्टरों को प्रति माह 25 हजार रुपये की शिष्यवृत्ति (स्टाइपेंड) दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार बढ़ी हुई शिष्यवृत्ति 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी। इस संबंध में मंत्रालय के चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
बता दें कि इंटर्न डॉक्टरों की शिष्यवृत्ति बढ़ाने की मांग को लेकर लल्लूराम डॉट कॉम ने पड़ोसी राज्यों में दी जा रही शिष्यवृत्ति को आधार बनाकर लगातार मुहिम चलाई थी। इसके बाद अब सरकार की ओर से शिष्यवृत्ति में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।
इसे भी पढ़ें – स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद खत्म हुई जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, दूर होगी मरीजों की परेशानी…

एक अक्टूबर से मिलेगा बढ़ा हुआ लाभ
नए आदेश के लागू होने के बाद प्रदेश के पात्र इंटर्न डॉक्टरों को एक अक्टूबर से हर महीने 25 हजार रुपये शिष्यवृत्ति मिलेगी। शिष्यवृत्ति में वृद्धि से मेडिकल इंटर्न डॉक्टरों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार के इस फैसले को चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


