स्वतंत्रता दिवस समारोह के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया इसके साथ ही नशे के खिलाफ महत्वपूर्ण फैसला लिया. मुख्यमंत्री मान ने बताया की राज्य में नई रिवॉर्ड पॉलिसी लाई जा रही है। जिसके तहत 1 किलो या उससे अधिक हेरोइन पकड़ने वाले पुलिस कर्मी को 1.20 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री मान ने बताया की पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए युद्ध नशे के विरुद्ध जहां नशे को खत्म किया जा रहा है वहीं नशा पीड़ितों को नशा छुड़वाया जा रहा है। पंजाब भारत का पहला एंटी ड्रोन राज्य बन चुका है। जिसके चलते राज्य के सीमा पार से आने वाले नशे को रोका जा रहा है।
पहले मंत्रियों की गाड़ियों में नशा सप्लाई होता था
उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि पहले मंत्रियों की गाड़ियों में नशा सप्लाई होता था। हालांकि उन्होंने माना कि राज्य में नशा बिल्कुल समाप्त नहीं हुआ परंतु अब खुलेआम नहीं मिलता। शीघ्र ही यह भी बंद होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी पंजाब उनके कार्यकाल में बहुत आगे बढ़ा है। नेशनल अचीवमेंट सर्वे में पंजाब 2017 में 29वें नंबर पर था परंतु 2025 में हर विषय में पहले स्थान पर आकर केरला के बराबर पहुंच गया। स्कूलों में नशों के खिलाफ सिलेबस शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यों में ऑनलाइन रजिस्ट्रियां शुरू करके तहसीलों को भ्रष्टाचार मुक्त कर दिया।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

