चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने Punjab Cabinet में सोमवार को नागरिकों की सरकार तक सीधी और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासनिक एवं शासकीय सुधारों की श्रृंखला को मंजूरी दी।
वहीं मंत्रिमंडल ने सोमवार को साहिबजादा अजीत सिंह (एसएएस) नगर जिले में उप-तहसील बनूड़ को तहसील के रूप में उन्नत करने, होशियारपुर में हरियाना को नई उप-तहसील बनाने, डिजीटल रिकॉर्ड के माध्यम से भूमि राजस्व कानूनों के आधुनिकीकरण हेतु संशोधन करने तथा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशेष शिक्षक शिक्षिकाओं को दीर्घकालिक राहत प्रदान करने को स्वीकृति दी है। यह निर्णय नागरिक-प्रथम और सेवा-उन्मुख प्रशासन की दिशा में स्पष्ट परिवर्तन को दर्शाता है।

मंत्रिमंडल की बैठक में लिए निर्णयों बारे मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए मंत्रिमंडल ने पंजाब राजस्व अधिनियम, 1887 में अपील प्रक्रिया से संबंधित संशोधनों को भी मंजूरी दे दी है।
- CM धामी ने मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ, कहा- खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण
- Jagannath Temple में सुरक्षा में बड़ी सेंध: रत्न भंडार गिनती के दौरान ड्रोन उड़ते मिले, 2 हिरासत में
- किसान का निमंत्रण और सीएम डॉ. मोहन की सादगी, प्रदेश के मुखिया ने ऐसे मनाया अनोखा जन्मदिन
- विधायक जितेंद्र आव्हाड (शरद पवार गुट) ने अशोक खरात की जान को खतरा बताया, कहा- खरात के पास 20 वर्षों की राजनीति से जुड़ी अंदरूनी जानकारी
- Transfer Breaking : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 पुलिसकर्मियों हुए इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश

