चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पर शुरू हो गई है, जिसमें सभी मंत्री और विधायक मौजूद होंगे। बैठक में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए नियमों में संशोधन पर विचार किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को विधानसभा के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा।
पंजाब सरकार ने बाढ़ से निपटने और नुकसान की भरपाई के लिए 26 से 29 सितंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है, जिसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। सत्र 26 सितंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा, लेकिन यह केवल दो दिन चलेगा, क्योंकि 27 और 28 सितंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
पहले अस्पताल से हुई थी कैबिनेट बैठक
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान, 9 सितंबर को उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट बैठक की थी। इस बैठक में बाढ़ राहत पैकेज की घोषणा की गई थी, जिसमें नौ बड़े फैसले लिए गए। इनमें किसानों को फसल नुकसान के लिए प्रति एकड़ 20,000 रुपये, मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये, और रेत योजना जैसे अन्य महत्वपूर्ण निर्णय शामिल थे।

स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत
हाल ही में पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध होगा। योजना का शुभारंभ तरनतारन और बरनाला से किया गया है, और जल्द ही इसे पूरे पंजाब में लागू किया जाएगा।
- वैवाहिक कलह से परेशान गुजरात के युवक ने 1700 फीट ऊंची चट्टान से कूदकर दी जान
- पुरानी रंजिश के कारण पूजा पंडाल के पास प्रसाद वितरण के दौरान फायरिंग, एक युवक घायल
- पंजाब चुनाव 2027: सुखबीर बादल का बड़ा सियासी दांव! 117 सीटों पर पहुंचेंगे, धार्मिक स्थलों से शुरू होगी अकाली दल की यात्रा
- ‘बिहार को खोखला कर रहा ये दशानन’, विजयादशमी पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को दिखाया आईना
- आज से Vivo S2 FE की सेल शुरू, जानें 10,000mAh बैटरी वाले 5G फोन की कीमत ऑफर्स और फीचर्स

