अमृतसर. पंजाब कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आज होने जा रही है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास पर होगी। इसमें पंजाब की आबकारी नीति समेत विभिन्न मुद्दों को मंजूरी मिलने की संभावना है। साथ ही, बजट सत्र की तारीखों का ऐलान भी किया जा सकता है। हालांकि, सरकार ने बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया है। यह बैठक 15 दिनों में दूसरी बार बुलाई गई है।
तीन हजार पदों पर भर्ती को मंजूरी
इससे पहले, दिल्ली चुनाव परिणामों के बाद 13 फरवरी को पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई थी। चार महीने बाद बुलाई गई इस बैठक में लगभग चार घंटे तक चर्चा चली। इसमें करीब तीन हजार पदों पर भर्ती की मंजूरी दी गई। इसके अलावा, 23 और 24 फरवरी को विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई थी, जो अब पूरा हो चुका है।

सत्र में केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि विपणन नीति के मसौदे को भी रद्द कर दिया गया। ऐसे में सरकार अब जनता को अपने पक्ष में लाने की कोशिश करेगी। हालांकि, पिछली बैठक देर से बुलाने को लेकर सवाल उठाए गए थे।
लुधियाना उपचुनाव पर फोकस
अब सरकार का ध्यान लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले उपचुनाव पर होगा। आमतौर पर माना जाता है कि जिस पार्टी की सरकार होती है, वह उपचुनाव जीतती है। लेकिन दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी की हार के बाद, विपक्षी दल अब पंजाब सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेंगे।
चुनाव आयोग ने अभी तक इस सीट के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद और उद्योगपति संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ऐसी स्थिति में बैठक में लुधियाना से जुड़े प्रस्ताव भी सामने आ सकते हैं।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

