शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकलने वाले जुलूस को लेकर शहर का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। पुराने शहर में शाम 4 बजे से यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने दो प्रमुख जुलूस मार्गों पर डायवर्जन लागू करते हुए कई रूट बंद करने का फैसला लिया गया है।

वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे लालघाटी और वीआईपी रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि जाम से बचा जा सके।

2 अप्रैल महाकाल आरती: हनुमान जयंती पर भगवान महाकालेश्वर का बजरंगबली के स्वरूप में अद्भुत श्रृंगार,

पहला जुलूस – तलैया क्षेत्र से शुरू होकर बुधवारा चौराहा, इतवारा, आजाद मार्केट, छोटेभैया, घोड़ा नक्कास, बस स्टैंड, भोपाल टॉकीज होते हुए सिंधी कॉलोनी तक जाएगा।

मध्य प्रदेश में आज फिर बारिश का अलर्ट: 30 जिलों में बारिश और ओले की चेतावनी, 5 अप्रैल तक बदला

यहां-यहां से गुजरेगा जुलूस

दूसरा जुलूस – ओम अग्रवाल धर्मशाला स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय से शुरू होकर छोला रोड, गणेश मंदिर, जेपी नगर तिराहा, डीआईजी बंगला चौराहा, काजी कैंप होते हुए सिंधी कॉलोनी चौराहा तक पहुंचेगा। हलालपुर बस स्टैंड से चलने वाली बसें नादरा नहीं जाएंगी। हलालपुर बस स्टैंड से ही संचालित होंगी। नादरा से विदिशा-बैरासिया रूट की बसें बेस्ट प्राइस तक सीमित रहेंगी।

जेल में ब्लड ड्रामा… बंदी ने खुद पर किया जानलेवा हमला; गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m