राजेश वर्मा,नारायणगढ़ (अम्बाला)। नारायणगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित आईएमटी परियोजना औद्योगिक विकास के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है। यह विचार राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ की कॉमर्स विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर रेनू कुमारी ने व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि यह परियोजना रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान कर क्षेत्र की सामाजिक व आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।
आईएमटी परियोजना के अंतर्गत विभिन्न उद्योगों की स्थापना होने से स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर रोजगार मिलेगा और उन्हें गुडग़ांव या चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवा आधुनिक तकनीक और औद्योगिक कार्य प्रणाली से भी जुड़ सकेंगे। रेनू कुमारी ने कहा कि यह परियोजना महिलाओं के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उद्योगों और सेवा क्षेत्रों में रोजगार मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी और समाज व अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि आईएमटी नारायणगढ़ केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं के सपनों को नई दिशा देगी।क्षेत्र के युवाओं ने आईएमटी की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इसके बनने से नारायणगढ़ में विकास के नए द्वार खुलेंगे।युवाओं/विद्यार्थियों ने जताई खुशीगवर्नमेंट कॉलेज नारायणगढ़ के बीए फाइनल के छात्र अनुज ने कहा कि आईएमटी बनने से युवाओं को काम के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिलने से नारायणगढ़ की तरक्की तेज होगी।
बीए फाइनल के छात्र रितिकेश ने कहा कि क्षेत्र में आईएमटी का निर्माण स्वागत योग्य है। औद्योगिक विकास से नारायणगढ़ को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।बीए फाइनल के छात्र हिमांशु ने कहा कि एक छात्र होने के नाते, मैं इस प्रोजेक्ट को अपने क्षेत्र के लिए गेम चेंजर मानता हूँ। लेकिन मेरी राय में सरकार और प्रशासन को इसे स्थानीय कॉलेजों के साथ जोडऩा चाहिए। यहाँ जो भी उद्योग लगें, उनमें स्थानीय छात्रों के लिए इंटर्नशिप और प्लेसमेंट की व्यवस्था होनी चाहिए। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नारायणगढ़ की एम.कॉम. छात्रा निधि ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास और युवाओं के रोजगार के लिए बड़ा कदम है। इससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और नई औद्योगिक इकाइयों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

उन्होंने आईएमटी की स्थापना के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन करने को भी सराहनीय पहल बताया।गवर्नमेंट कॉलेज नारायणगढ़ के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल ने कहा कि गांव डेरा में आईएमटी बनने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट के नए रास्ते खुलेंगे।गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नारायणगढ़ की एम.कॉम. की छात्रा शायना ने कहा कि इस परियोजना से युवाओं को अपने ही क्षेत्र में आगे बढऩे का अवसर मिलेगा। महिलाओं के लिए भी रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और यह योजना नारायणगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत साबित होगी।
- सिंधिया राजघराने की 40 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद: कोर्ट में 1000 पन्नों का रिकॉर्ड पेश, इस दिन होगी अगली सुनवाई
- Jharkhand Breaking : एक करोड़ के इनामी माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा गिरफ्तार, झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी
- पीओके के प्रदर्शनकारियों पर ख्वाजा आसिफ का भड़काऊ बयान; कहा- ‘भारत की तरह वह इन लोगों को भी…’,
- बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान कल: 422 बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, अलर्ट मोड में प्रशासन
- पहली ही यात्रा बन गई आखिरी! नई बोलेरो के परखच्चे उड़े, 3 की दर्दनाक मौत


