राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड के कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य के 20 जिलों में कुल 77 करोड़ रुपये मूल्य की 33 सरकारी संपत्तियां वक्फ बोर्ड के नाम रजिस्टर्ड कर ली गई हैं। ये संपत्तियां मूल रूप से सरकारी दस्तावेजों में दर्ज थीं, लेकिन वक्फ बोर्ड ने इन्हें अपनी संपत्ति के रूप में दर्ज करा लिया।
READ MORE: MP में शराब की नई दुकान नहीं खुलेगीः नई आबकारी नीति लागू, अहाते पहले की तरह बंद रहेंगे, एक समूह को पांच से ज्यादा दुकान नहीं मिलेगी
CAG ने वक्फ बोर्ड की 81 संपत्तियों की जांच की, जिसमें पाया गया कि 33 संपत्तियां (करीब 41%) सरकारी थीं, जिनका क्षेत्रफल 2,09,639.48 वर्ग मीटर है। इनमें सामुदायिक प्रयोजन के लिए रिजर्व जमीनें भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जिला कलेक्टरों ने इन रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाओं को रोकने या निरस्त करने के लिए कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए, जिससे वक्फ एक्ट का दुरुपयोग हुआ और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा हो गया।
READ MORE: ARTO भर्ती में बड़ा घपला: 13 पदों पर 26 अभ्यर्थियों का चयन, कैग ने परिवहन विभाग की चूक पर उठाए सवाल।, 10 साल पुरानी गड़बड़ी आई सामने
कुछ मामलों में कलेक्टरों ने आपत्ति भी दर्ज की थी, लेकिन वक्फ बोर्ड ने उन्हें फिर भी अपनी संपत्ति के रूप में रजिस्टर्ड कर लिया। CAG ने स्पष्ट कहा है कि इन संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन हाल के वर्षों में हुआ है, इसलिए इन्हें ‘पुरानी टेक्निकल गलती’ नहीं कहा जा सकता। सरकार ने अपने जवाब में इसे ‘टेक्निकल मिस्टेक’ बताया और दावा किया कि वक्फ एक्ट में जिला प्रशासन से एनओसी की कोई अनिवार्यता नहीं है, साथ ही राजस्व रिकॉर्ड कंप्यूटरीकरण के दौरान स्वामित्व कॉलम में सरकारी दर्ज हुआ। लेकिन CAG ने सरकार के इस उत्तर को पूरी तरह खारिज कर दिया। यह खुलासा 20 फरवरी 2026 को मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश CAG रिपोर्ट (2018-23 अवधि) का हिस्सा है। रिपोर्ट में वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं, जैसे बजट की अनियमितता, ऑडिट की कमी और स्टाफ की कमी।
वक्फ के कब्जे वाली सरकारी संपत्तियां
- आगर के सुसनेर के जमुनिया गांव का हैला मुस्लिम समाज कब्रिस्तान
- अनूपपुर के कोटमा का कल्याणपुर कब्रिस्तान
- अनूपपुर के बिजुरी में मस्जिद रजा
- बालाघाट में वक्फ अंजुमन सुन्नी हनफी मस्जिद
- भिंड के मेहगांव इलाके की मजार मेवाती बाबा
- भोपाल में हुजूर इलाके की मस्जिद हिनोतिया
- भोपाल में हुजूर स्थित मदीना मस्जिद महावड़िया
- भोपाल में हुजूर स्थित कब्रिस्तान कमलानगर
- भोपाल में हुजूर स्थित कब्रिस्तान कानासेया
- बुरहानपुर की मदीना मस्जिद मदरसा,
- छतरपुर के बक्सवाहा के मगराई स्थित वक्फ ईदगाह
- छतरपुर के नौगांव स्थित दरगाह हजरत सैयद वली कब्रिस्तान और कुआं
- देवास के खातेगांव स्थित गांव धायाली कब्रिस्तान
- देवास के कब्रिस्तान काली मस्जिद
- टीकमगढ़ के गांव मजना भाटा का कब्रिस्तान

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


