लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक बार फिर से किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में किसानों का अलग अलग दल यहां अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुआ है। जिला मुख्यालय स्थित DC कार्यालय के बाहर आज किसान बड़ी संख्या में इकठ्ठा हुए है। यह है मांग प्रदर्शन करते किसानों ने बिजली संशोधन बिल को रद्द करने, मुक्त व्यापार समझौतों को खत्म करने, चार लेबर कोड वापस लेने और मनरेगा कानून को बहाल करने की मांग उठाई।
उनका कहना है कि ये फैसले खेती और मजदूर वर्ग के हितों के खिलाफ हैं। प्रदर्शन के अंत में किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर बड़ा संघर्ष छेड़ा जाएगा।

अलग-अलग किसान जत्थेबंदियां एक मंच पर आईं और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई है।
- Apple ने पेश किया नया MacBook Pro : पहली बार मिला टचस्क्रीन और OLED डिस्प्ले, साथ में M5 Pro-Max चिप्स की पावर
- CG Crime News: अवैध सूदखोरी और प्रताड़ना का आरोप, दो महिलाएं गिरफ्तार, 3.80 लाख रुपये नगद जब्त
- Ayushmaan Sethi Engagement: अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने की सगाई, इटली में घुटनों पर बैठ समीक्षा को पहनाई रिंग
- कार खरीदने का क्रेज और असल जरूरत : इन 5 महंगे फीचर्स पर पैसे खर्च करने से पहले दो बार सोचें
- पंजाब में कानून-व्यवस्था पर BJP का हमला, सुनील जाखड़ ने राज्यपाल से की आचार संहिता लागू करने की मांग

