तालचेर : ओडिशा के अनुगुल जिले में बुधवार सुबह नशे में धुत एक युवक ने टावर पर चढ़कर ड्रामा किया। घटना तालचेर के कनिहा ब्लॉक के रंगबेड़ा गांव की है, जहां युवक ने टावर से कूदने की कोशिश की। युवक की पहचान रंगबेड़ा गांव के श्रीकांत देहुरी के रूप में हुई है।
युवक के इस ड्रामा की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।

करीब 4 घंटे तक चले ड्रामा के बाद एनटीपीसी पुलिस और कनिहा दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह युवक को समझाकर टावर से नीचे उतारा। युवक ने जैसे ही टावर के ऊपर से ड्रामा किया, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
- गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बंद कराने पर विवाद, पुलिस से झूमाझटकी, 4 आरोपी गिरफ्तार
- कांगो नदी पर दो नावों की टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत; दर्जनों लापता लोगों की तलाश जारी
- तरावड़ी अनाज मंडी में किसानों का फूटा गुस्सा, मुख्य गेट और मार्केट कमेटी कार्यालय पर जड़ा ताला
- Form-6 विवाद: राहुल गांधी के पोस्ट को चुनाव आयोग ने बताया ‘भ्रामक’, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
- बड़ा बदलाव! भारी बारिश के चलते यूपी पुलिस परीक्षा का शेड्यूल बदला, कहीं आपका सेंटर तो नहीं छूटा?
