बिलासपुर। होली के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए समूचित अमले के साथ शिकायत केंद्रों को अलर्ट मोड में रखा गया है. पर्व के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी. इस दौरान बिजली बंद होने पर 1912 पर हिंदी-अंग्रेजी के साथ छत्तीसगढ़ी में भी शिकायत की जा सकती है.
यह भी पढ़ें : CG BREAKING : राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा बनाई गईं भाजपा उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक एके अम्बस्थ ने बताया कि पर्व के दौरान वितरण कंपनी का कॉल सेंटर और फ्यूज ऑफ कॉल सेंटर सामान्य दिनों की तरह कार्य करेंगे. उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए केंद्रीकृत कॉल सेंटर 1912 चौबीसों घंटे सक्रिय है, जहां हिंदी, अंग्रेजी और छत्तीसगढ़ी में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.

इसके अलावा बिजली मितान बॉट व्हाट्सऐप नंबर 9425551912 पर भी संपर्क किया जा सकता है. शहर के फ्यूज कॉल सेंटर नेहरूनगर – 7089905378, बृहस्पतिबाजार (इंदूचौक) – 8871581532, गोलबाजार – 07752-427035, सरकंडा – 6232047137, कोनी – 9425532398, व्यापार विहार – 07752-427032, पीजीबीटी – 07752-427040, तोरवा – 07752-427039, राजकिशोर नगर – 07752-240033, सिरगिट्टी सेक्टर 1 – 9407689424, तिफरा – 9826134802, बहतराई – 9691040894 एवं सकरी – 9171884534 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. विभाग ने विद्युत उपकेंद्रों, खंभों, लाइनों और ट्रांसफार्मरों के पास होलिका दहन न करने तथा बिजली लाइनों पर रंग या वस्तु न फेंकने की सलाह दी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

