JJM Scam Rajasthan Subodh Agarwal Arrest: राजस्थान के चर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अब तक की सबसे बड़ी मछली पर जाल डाला है। लंबे समय से फरार चल रहे रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल को गुरुवार शाम दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।

किरोड़ी लाल बोले- गहलोत ने अनसुना किया, इसलिए सत्ता गई
सुबोध अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जमकर हमला बोला। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, मंत्री मीणा ने कहा कि यह करीब 900 करोड़ रुपए का घोटाला था जिसमें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर टेंडर हड़पे गए थे।
किरोड़ी ने दावा किया कि मैंने मुख्यमंत्री रहते अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी थी, मीडिया को सबूत दिए थे, लेकिन मेरी बात नहीं सुनी गई। मैं 4 दिन तक थाने के बाहर धरने पर बैठा रहा। मीणा ने साफ किया कि उनके राज में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। उन्होंने याद दिलाया कि पहले पूर्व मंत्री महेश जोशी जेल गए और अब सुबोध अग्रवाल की बारी है।
सुबोध अग्रवाल का क्या है रोल?
दरअसल, सुबोध अग्रवाल उस समय फाइनेंस कमेटी के अध्यक्ष थे। किरोड़ी लाल मीणा का आरोप है कि टेक्निकल कमेटी के बाद फाइनेंस कमेटी ही टेंडर फाइनल करती है, इसलिए उनकी मिलीभगत के बिना इतना बड़ा घोटाला मुमकिन नहीं था।
गौरतलब है कि यह पूरा मामला 20 जून 2023 को तब गर्माया था जब डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर के अशोक नगर थाने के बाहर डेरा डाल दिया था। चुनाव के दौरान भी ‘भ्रष्टाचार’ का यह मुद्दा बीजेपी के लिए सबसे बड़ा हथियार बना था।
महेश जोशी के बाद दूसरा बड़ा झटका
बता दें कि इसी मामले में ईडी (ED) ने 24 अप्रैल 2025 को पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार किया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से 3 दिसंबर 2025 को उन्हें जमानत मिल गई थी। अब सुबोध अग्रवाल की गिरफ्तारी ने कांग्रेस खेमे में फिर से खलबली मचा दी है।
पढ़ें ये खबरें
- भोपाल में CM डॉ. मोहन ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’: बोले- ‘ऐसी धार्मिक फिल्में देती हैं जनसेवा की प्रेरणा’
- अल्टीमेटम के बाद नपे दारोगा जी, हवालात पहुंचे 3 आरोपी! सिर्फ एक ‘सोशल मीडिया पोस्ट’ और बहा दिया खून, पुलिस का बड़ा खुलासा
- Rajasthan Nikay Chunav 2026: दूसरे चरण में ‘मिशन 86%’, कल 87 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
- सर्पदंश मुआवजा घोटाला : आरोपी डॉक्टर प्रियंका सोनी को हाईकोर्ट से मिली स्थायी जमानत
- स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक सामग्री बरामद, संचालक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज


