राकेश चतुर्वेदी , भोपाल। छतरपुर के  सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कल सुबह महिला  ज्योति चौरसिया की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया ,महिला की हत्या उसके पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी ,पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि आरोपी मृतका का पति लखन जोशी और उसका साथी सोनू कुशवाहा हैं। दोनों को यूपी की तरफ महोबा की ओर भागते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और बाइक भी जब्त कर ली है।


जांच में सामने आया है कि लखन जोशी और ज्योति चौरसिया का 7-8 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों महाराजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। आरोपी पति चाह रहा था कि बच्चे उसके साथ रहें, इसी बात को लेकर लगातार विवाद हो रहा था। इसी रंजिश में प्लान बनाकर हत्या की गई। लेकिन पति अपनी पत्नी की नाक काटना चाह रहा था लेकिन उसके चाकूओं के वार से ज्योति की मौत हो गई। 

पुलिस का कहना है कि मीडिया और अन्य स्रोतों से जमीन विवाद का बिंदु भी सामने आया है। सभी एंगल पर जांच की जा रही है और जो भी कारण होगा, उसे डायरी में शामिल किया जाएगा।वही आरोपी पति का कहना है कि वह अपने बच्चों को साथ रखना चाह रहा था लेकिन उसकी पत्नी तैयार नही थी ।यही वजह बनी हत्या की ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m