राकेश चतुर्वेदी, धार /भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह उर्फ हनी बघेल के भाई अर्जुन बघेल की कथित गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि अर्जुन बघेल ने एक शराब की दुकान में घुसकर जबरदस्ती शराब की बोतलें छीनीं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दुकान के कर्मचारी हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा, लेकिन आरोपी ने नहीं सुनी और बोतलें लेकर चला गया।
READ MORE: US-India ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला: दिग्विजय ने कृषि मंत्री शिवराज से पूछा- अमेरिका के कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाजार खोले जाने पर क्या कहना है
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक कार्रवाई या बयान सामने नहीं आया है, जिससे विवाद और बढ़ गया है। बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस अब अराजक और गुंडा तत्वों की पार्टी बन गई है। उन्होंने विधायक के भाई के आचरण को घोर आपत्तिजनक और आपराधिक कृत्य बताया। यादव का आरोप है कि कांग्रेस ऐसी घटनाओं को संरक्षण देती है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


