कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में “लव मैरिज” में पति से मिले धोखे की शिकार हुई एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले महिला ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उसने कहा है कि मेरी मौत के जिम्मेदार मेरा पति और ससुराल वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुचीं और महिला के शव को अपनी निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना को लेकर मामले को जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें: छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन: जांच के लिए SIT गठित, आरोपी औसाफ और माज के दोस्तों की भूमिका को लेकर भी जांच
दरअसल ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके की रहने वाली मृतक वैष्णवी उर्फ प्राची ने करीब 6 महीने पहले परिवार के विरोध के बावजूद पुरानी छावनी के रहने वाले राजू उर्फ सत्यनारायण भदौरिया से मंदिर और स्टांप पर लव मैरिज की थी और दोनों पति-पत्नी के रूप में किराए का फ्लैट लेकर सिरौल थाना क्षेत्र ईस्ट मैरेडियन मल्टी में रह रहे थे।
इसे भी पढ़ें: भोपाल में 11वीं की छात्रा से रेप मामले में एक और खुलासा: आरोपी माज खान ने कबूला- ‘दोस्त ओसाफ ने किया दुष्कर्म, मैंने वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल’
परिजनों का आरोप हैं कि इसी बीच प्राची को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इस बात का पता चलते ही प्राची राजू के घर पहुंची तो राजू की पत्नी और उसके पिता ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद प्राची सीधे अपने फ्लैट पर पहुंची और पंखे पर दुपट्टे से फंदा लगाकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। प्राची ने सुसाइड करने से पहले एक मोबाइल से वीडियो भी बनाया है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपने पति राजू और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


