शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामले में नया खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी ओसाफ अली खान के दोस्त माज खान ने पुलिस के सामने कबूल किया कि दुष्कर्म ओसाफ ने किया था, जबकि उसने घटना का वीडियो बनाया और पीड़िता को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। यही नहीं बल्कि उसे बार-बार संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
READ MORE: शादी के दूसरे दिन प्रेमी संग फरार हो गई बहू, ससुर ने खाया जहर, थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप
मामला पिछले साल जुलाई से शुरू हुआ था, जब ओसाफ अली खान (19 वर्षीय, 12वीं का छात्र) ने पीड़िता की एक सहेली के जरिए दोस्ती बढ़ाई और उसे घुमाने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर कार में दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो बनाकर 1 लाख रुपये की मांग की, जिसमें पीड़िता ने 40 हजार रुपये दिए। इसके बाद बार-बार ब्लैकमेलिंग और जबरन कलमा पढ़वाने तथा नमाज करवाने जैसे प्रयास किए गए।
READ MORE: मां के प्रेमी की टॉर्चर से तंग आकर नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड: तेजाब पीकर दी जान, फरार आरोपी की ऐसे हुई गिरफ्तारी
माज खान (ओसाफ का दोस्त) को 8 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल 13 फरवरी तक कोहेफिजा थाना पुलिस की रिमांड पर है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसकी तीनों कारें (जिनमें से एक थार शामिल है, जहां रेप हुआ था) जब्त कर ली हैं। जांच में पता चला कि ओसाफ ने कई बार अलग-अलग कारों में पीड़िता के साथ संबंध बनाए। मुख्य आरोपी ओसाफ अली खान को 3 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने उसे पीटा था, जिससे हंगामा मचा था। मामला POCSO एक्ट, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और अन्य धाराओं में दर्ज है। आरोपी का मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

