Jaipur BJP MLA Gopal Sharma: गुलाबी नगरी जयपुर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में इन दिनों पानी को लेकर जबरदस्त सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वे जनता द्वारा दिए गए गंदे पानी के गिलास को सूंघकर वापस लौटाते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद विधायक ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया और 24 घंटे के भीतर सुशीलपुरा में मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है।

जब विधायक को पिलाने ले आए गंदा पानी
दरअसल, यह पूरा मामला बुधवार का है जब सुशीलपुरा इलाके के घरों में नलों से सीवर जैसा बदबूदार पानी आने लगा। बदबू और गंदगी से परेशान जनता का गुस्सा तब फूट पड़ा जब विधायक गोपाल शर्मा वहां पहुंचे। ग्राउंड सूत्रों के मुताबिक, वहां मौजूद महिलाओं और युवाओं ने विधायक को जमकर घेरा। इसी बीच एक युवक कांच के गिलास में पीला और बदबूदार पानी भरकर ले आया और विधायक से उसे पीने की जिद करने लगा। विधायक ने पानी सूंघा और असहज होकर उसे तुरंत वापस कर दिया।
भ्रष्टाचार की खुली पोल
गुरुवार को जब विधायक मजदूरों की टीम और सीवर जेटिंग मशीन लेकर मौके पर पहुंचे, तो वहां जो दिखा उसने प्रशासन की पोल खोल दी। विधायक गोपाल शर्मा ने मौके पर ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राइजिंग लाइन को कायदे से 5 फीट गहरा होना चाहिए था, लेकिन वह महज 1 फीट की गहराई पर मिली। सड़क निर्माण के दौरान कम गहराई की वजह से पाइप लाइन पंचर हो गई और उसमें सीवर का गंदा पानी मिल गया।
खाचरियावास की एंट्री से बढ़ा सियासी पारा
मामला तब और गरमा गया जब पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी सुशीलपुरा पहुंच गए। उन्होंने नई बनी सड़क को फिर से खोदने पर सवाल उठाए और इसे जनता के पैसे की बर्बादी बताया। हालांकि, विधायक गोपाल शर्मा ने साफ किया कि जनता की जान बचाना उनकी प्राथमिकता है और वे शाम को फिर से काम का जायजा लेने आएंगे।
विधायक ने कहा ये लोग मेरे हैं और मैं इनका हूं। लाइन कम गहरी खोदकर भ्रष्टाचार किया गया है, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। जब तक समस्या हल नहीं होती, मैं चैन से नहीं बैठूंगा।
पढ़ें ये खबरें
- Today’s Top News : अखाड़े में तब्दील हुआ कांग्रेस भवन… जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी दोषी करार, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर…1432 किलो डोडा पोस्त के साथ हरियाणा दो तस्कर गिरफ्तार… श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- पीछे से आई मौतः प्रधानाध्यापिका को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, तोड़ा दम, मंजर देख दहल उठा लोगों का दिल
- KKR vs SRH IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 227 रन का लक्ष्य, हेनरिक क्लासेन ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, मुजरबानी ने झटके 4 विकेट
- Rajasthan News: सिर्फ साइड मांगने पर गर्भवती महिला को सरेराह पीटा, सड़क पर तड़पती रही पीड़िता; रूह कंपा देने वाला Video वायरल
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए 40 देशों की बैठक, ब्रिटेन ने भारत को बुलाया; ईरान से भी बातचीत
