मुरादाबाद. IAS दिव्यांशु पटेल को जान से मारने की धमकी मिली है. तीन अभियुक्तों ने घर के गेट पर उन्हें धमकी दी है. इतना ही नहीं आरोपियों ने सुरक्षाकर्मियों को भी धमकाया है. उसके बाद तीनों मौके से भाग निकले. इसके 2 घंटे बाद तीनों दोबारा घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे. फिलहाल तीनों आरोपियों को स्मार्ट सिटी ऑफिस के पास दबोच लिया गया है.

हैरत की बात ये है कि पीलीकोठी चौराहे जैसे शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे पर स्थित आईएएस के आवास के गेट पर आरोपित जा धमके. जब होमगार्ड ने आरोपियों से सवाल किया तब बदमाशों ने कहा कि गेट खोलो, हमें आज तुम्हारे नगर आयुक्त को देखना है. बहुत हीरो बनता है, उसको जान से मार देंगे. गार्ड ने साहस जुटाया तब आरोपी मौके से भागे.
इसे भी पढ़ें : भाजपा महिला नेता का अय्याश बेटा : सोशल मीडिया पर 130 अश्लील वीडियो वायरल, पत्नी बोले- गंदे वीडियो दिखाकर मेरे साथ…
ये आरोपी रात में दोबारा पीछे के गेट से घुसने का प्रयास किए. हालांकि वो इसमें सफल नहीं हुए और पकड़े गए. आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं. तीसरा आरोपित अहमद रजा संभल के असमोली स्थित गुमसानी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.


