राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक कैलेंडर पर छपी एक हिरण की तस्वीर ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सवाल उठाया है कि कैलेंडर पर लगी हिरण की तस्वीर इम्पाला की है, जो अफ्रीका में पाया जाता है और न तो मध्य प्रदेश में बल्कि पूरे भारत में नहीं मिलता।
READ MORE: MP में लाड़ली बहना योजना से 5.77 लाख बहनों के कटे नाम: विधानसभा में विपक्ष ने उठाए सवाल, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिया जवाब
दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मुख्यमंत्री जी, जिस हिरण का चित्र आपने एमपी के कैलेंडर पर लगाया है वह एमपी में ही नहीं पर भारत में भी नहीं पाया जाता। ये Impala है जो अफ्रीका में पाया जाता है। कृपया सोच-समझ कर एमपी के शासकीय कैलेंडर पर चित्र लगवाया करें। जय सिया राम।”
इस पोस्ट के बाद दिग्विजय सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भी पिता का समर्थन किया। जयवर्धन ने कहा कि मध्य प्रदेश एक वाइल्डलाइफ स्टेट है, इसके बावजूद कैलेंडर में विदेशी हिरण का फोटो छापा जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जमीनी स्तर का ज्ञान नहीं है और उन्होंने बड़ी त्रुटि की है।
READ MORE: पद और प्रोटोकॉल से ऊपर इंसानियत: भोपाल के VIP रोड पर एक्सीडेंट देख केंद्रीय मंत्री शिवराज ने रोका काफिला, गाड़ी से उतरकर घायल युवक का जाना हाल, तुरंत भिजवाया अस्पताल, Video वायरल
वहीं, भाजपा सरकार की ओर से मंत्री विश्वास सारंग ने इस पर पलटवार किया। सारंग ने कहा कि कांग्रेस के नेता बच्चों की पुलिस जैसी बात करते हैं। मूल विषयों पर ध्यान नहीं है। बिना जानकारी और तथ्य के विषय उठाना कांग्रेस की आदत है। वे केवल विरोध करने के लिए विरोध कर रही है और नकारात्मक राजनीति करना चाहती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


