राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। राजधानी भोपाल से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहां इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क हादसे में घायल एक युवक की तुरंत मदद की। मामला भोपाल के VIP रोड, चेतक ब्रिज इलाके का है। शिवराज सिंह चौहान अपने आवास से एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में भीड़ और हादसे की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत अपना पूरा काफिला रोक दिया।
READ MORE: महाकाल की नगरी उज्जैन में गूंजा सनातन का जयघोष: निकाली गई भव्य वाहन रैली, संभागभर से जुटे सनातनी, अखिल भारतीय सनातन परिषद ने नई टीम घोषित
शिवराज खुद गाड़ी से उतरे, सड़क किनारे पड़े घायल युवक के पास पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना। घायल युवक को देखते ही उन्होंने काफिले में शामिल एक गाड़ी को अलग किया और बेहतर इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान शिवराज सिंह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि घायल को किसी भी सूरत में बेहतर इलाज मिले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग शिवराज सिंह की इस नेकदिली की खूब सराहना कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पद और प्रोटोकॉल से ऊपर इंसानियत होती है।

