दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक स्कूली छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। स्कूली छात्र मात्र 15 साल की है, जिसके साथ एक 50 वर्ष के अधेड़ उम्र के ऑटो ड्राइवर ने ही रेप कर दिया। यह पूरा मामला 7 दिन बाद सामने आया है, जब स्कूली छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। तब जोर देकर उनके घर वालों ने उससे पूछा की किस कारण वह स्कूल नहीं जा रही है, तब यह पूरा मामला सामने आया है।
READ MORE: शादी का झांसा देकर 8 साल तक युवती का शोषण, फिर जाति पर टिप्पणी कर दी जान से मारने की धमकी; मंदिर के पुजारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
मामला सामने आने के बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 50 साल का आरोपी ऑटो ड्राइवर है, जो छात्रा को रोज स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था। उसने छात्रा को घूमने के बहाने हिंगलाज माता मंदिर के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के 7 दिन बाद परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ड्राइवर मुकेश कीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि पीड़िता शहर से लगे एक गांव की रहने वाली है और रोजाना ऑटो से स्कूल आती-जाती थी। आरोपी ड्राइवर उसे स्कूल ले जाने के बजाय घूमने का कहकर हिंगलाज माता मंदिर के पास नर्मदा किनारे ले गया। वहां उसने सुनसान जगह देखकर छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। इसके बाद वह उसे स्कूल लाकर छोड़ गया।
READ MORE: पत्नी की बेवफाई से टूटा दिल, युवक ने लगाई फांसी; सुसाइड से पहले बनाया Video
डर की वजह से पीड़िता चुप रही और उसने स्कूल जाना ही बंद कर दिया। जब छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया, तो परिजनों ने उससे कारण पूछा। इस पर उसने रोते हुए ऑटो ड्राइवर की सारी करतूत बता दी। परिजन तुरंत उसे लेकर कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मुकेश कीर के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


