चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी द्वारा अपनाए गए तानाशाही रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इन चुनावों में लोकतांत्रिक मूल्यों का खुलेआम गला घोंटा गया है।
उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह आम आदमी पार्टी के विधायक और उनके समर्थक काऊंटिंग बूथों में जबरन घुस गए, विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों को अंदर जाने से रोका गया और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर परिणामों को अपने पक्ष में मोड़ने का प्रयास किया गया। बटाला और भोआ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधिकारियों ने दुर्व्यवहार किया और मतगणना को जानबूझकर रोका व धीमा किया गया।

पठानकोट जिले के घरोटा जोन में पूर्व भाजपा विधायक सीमा कुमारी का पहचान पत्र तक पुलिस ने जब्त कर लिया, जबकि पटियाला में भाजपा के अधिकृत एजैंटों को काऊंटिंग बूथ में प्रवेश नहीं करने दिया गया। यह सब दिखाता है कि पुलिस और प्रशासन किस दबाव में काम कर रहे हैं।
- रिटायरमेंट से पहले हाईकोर्ट पहुंचे दिव्यांग कर्मचारी, कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला
- Faridabad Murder Case : बहू ने ससुर के खाने में मिलाई नींद की गोलियां, फिर जो हुआ…
- सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, थार डिवाइडर से टकराई; 3 दोस्तों की मौत, 2 घायल
- CG News : दोस्तों के साथ डैम पहुंचा था युवक, नहाते के दौरान हुआ हादसा… पसरा मातम
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी कबाड़ जब्ती मामले में सुरेश कबाड़ी गिरफ्तार… जिला भाजपा ने किरण वैष्णव और संजय सिन्हा को किया तलब… गाय के कटे सिर मिलने के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार…
