रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. शहर में आराजग तत्वों ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बैनर पर कालिख पोत दी है. इतना ही नहीं बदमाशों ने मंत्री की फोटो पर कालिख पोतकर गद्दार भी लिखा है. ये पोस्टर बीते दिनों राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मंत्री के कार्यकर्ताओं ने लगाया था. जिसके बाद आज ऐसा होने से सियासी महौल गर्म है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (उद्यान, कृषि विपणन आदि) दिनेश प्रताप सिंह से जुड़ी एक विवादास्पद होर्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. शहर के कई प्रमुख स्थानों पर लगी इस होर्डिंग में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला किया गया है.

इसे भी पढ़ें : ‘गद्दार कौन’? राहुल के संसदीय क्षेत्र में लगे ‘नकली गांधी’ के पोस्टर, योगी के मंत्री ने उठाया सवाल

होर्डिंग का शीर्षक है “गद्दार कौन?”. पोस्टर में राहुल गांधी को “नकली गांधी” कहा गया है, जबकि रखनीत सिंह बिट्टू को “असली सरदार” बताया गया है. आगे कांग्रेस को “गद्दार” करार दिया है. पोस्टर में सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. अब्दुल कलाम, फिरोज गांधी, मेनका गांधी और यहां तक कि वाड्रा परिवार का भी जिक्र किया गया है. होर्डिंग के अंत में “यतो धर्मस्ततो जयः”, “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” जैसे नारे लिखे गए हैं.