संगरूर में कर्ज़ से परेशान 25 वर्षीय किसान ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। यह घटना संगरूर जिले के गांव सुनाम उधम सिंह वाला की है। मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह (25) निवासी गांव भैणी गंधुआं के रूप में हुई है। संगरूर पुलिस ने मृतक किसान की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए संगरूर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक गुरसेवक सिंह पिछले काफी समय से 3 लाख रुपये के कर्ज़ के कारण परेशान था। 26 जनवरी को करीब 1:30 बजे गुरसेवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
इलाज के दौरान हुई मौत
बीकेयू उगराहां के प्रेस सचिव सुखपाल सिंह मानक ने पत्रकारों को बताया कि सुनाम ब्लॉक के गांव भैणी गंधुआं के गुरसेवक सिंह ने कोई जहरीली चीज़ खा ली थी। परिवारवालों ने उसे सुनाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

किसान नेता मानक ने बताया कि गुरसेवक सिंह पर बैंक का करीब 3 लाख रुपये का कर्ज़ था। इसके अलावा उसने व्यक्तिगत लोन भी लिया हुआ था। कर्ज़ वापस न कर पाने के कारण वह चिंतित था, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में पिछले साल 13 जनवरी को किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे थे, जहां किसान फसलों के समर्थन मूल्य को लेकर पक्के धरने पर बैठे हुए थे।
- राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी सांसद राजघाट से निकले, कल की तैयारी पर सस्पेंस
- माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, नई दिल्ली-कटड़ा के बीच चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें; जालंधर कैंट और पठानकोट में भी ठहराव
- फर्जी डिग्री के सहारे 20 साल सरकारी नौकरी! 50 शिक्षकों पर FIR दर्ज करने की तैयारी, DEO ने जारी किए आदेश
- मोरबी हादसा: हाईवे पर भेड़-बकरियों के झुंड को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 25 की मौत, CCTV वायरल
- लखनऊ में सिर पर मटका लेकर सड़कों पर क्यों उतरे कांग्रेसी? हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद हिरासत में प्रदेश अध्यक्ष
