Lalluram Desk. आज की जिंदगी में अनगिनत चिंताएं, आर्थिक तंगी, नौकरी-व्यापार की परेशानियों और पारिवारिक तनाव है। जब मनुष्य हर तरफ से निराश से घिर जाता है, त​ब उसकी आसा भगवान से होती है। अभी पवित्र सावन का पावन महीना चल रहा है। चारों ओर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंज रहे है। सावन के इस पावन काल में देश भर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओ का तांता लगा हुआ है। हर एक शिव भक्त महादेव को खुश करने और उनका आर्शीवाद पाने में जुटा है।

शास्त्रों के अनुसार, सावन माह में की गई थोड़ी सी पूजा भी भोलेनाथ को बहुत प्रिय होती है। यदि आप भी इस सावन अपने जीवन के कष्टों से मुक्ति पाना चाहते हैं और अपनी किस्मत का सितारा चमकाना चाहते हैं तो सावन के दौरान बेल पत्र और पीले चंदन का यह अचूक उपाय आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। सावन का महीना गतिमान है ऐसे में भोलेनाथ के भक्त इस सरल और प्रभावशाली उपाय को किसी भी दिन या सावन के सोमवार को कर सकते हैं।

बेलपत्र और चंदन को इस तरह उपयोग करें

सबसे पहले एक स्वच्छ साबुत और बिना कटा-फटा बेलपत्र लें। अब पीले चंदन का लेप बनाएं। अब बेलपत्र की सबसे बड़ी यानी बीच वाली पत्ती पर इस पीले चंदन को अच्छी तरह लगा दें इसके बाद बेलपत्र की तीनों पत्तियों के मध्यस्थ जोड़ पर थोड़ा-सा शुद्ध शहद लगाए। अब इस बेलपत्र को अपने हाथ में रखकर ओम नमः शिवाय’ या ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ मंत्र का ध्यान करते हुए शिवलिंग पर चढ़ा दें।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के इन दिनों में जो भी श्रद्धालु इस विधि से बेलपत्र भोलेनाथ पर चढ़ाता है। उसकी किस्मत कितनी भी विपरित हो, ग्रह साथ नहीं दे रहे हो। हाथ की रेखाएं चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न चल रही हों वे तुरंत सुधरने लगती हैं और उसकी हर इच्छा पूरी होती है। मन में किया संकल्प महादेव पूरा करते हैं।

सावधानी और नियम

सावन माह के दौरान इस उपाय को करते समय स्वच्छता और भावना की पवित्रता सबसे जरूरी है। ध्यान रखें कि बेलपत्र का चिकना हिस्सा ही शिवलिंग को स्पर्श कराए। सावन के इस पावन समय में पूरी श्रद्धा से किया गया, यह प्रयोग आपके घर-परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा। साथ ही धन, स्वास्थ्य और बाधा मुक्ति के लिए इस उपाय की किया जाता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m