परवेज खान,शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक पुलिस इंस्पेक्टर रवि शंकर कौशल के साथ अभद्रता करते हुए उनकी गिरेवान पर हाथ डालकर कॉलर पकड़कर खींचता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है । हुआ यूं कि देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले एनएच 46 फोरलेन पर ट्रक ने एक ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी थी । टक्कर मारकर ट्रक चालक तो ट्रक लेकर भाग गया लेकिन ट्रक का हेल्पर विकास धाकड़ वहीं रह गया।
READ MORE: एग्जाम में फिर फेल होने का डर! ग्वालियर में 12वीं के छात्र ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, मौके पर तोड़ा दम
बताया जा रहा है कि हेल्पर शराब के नशे में धुत था, जिसे जनता ने मारना पीटना सुरु कर दिया था। इसी दौरान पुलिस लाइन में पदस्थ इंस्पेक्टर रविशंकर कौशल वहाँ से गुजर रहे थे, तो वह भीड़ देखकर रुक गए ओर ऑटो में बैठी घायल सवारियों को उन्होंने अस्पताल पहुंचाया। जब इंपेक्टर ने हेल्पर विकास को जनता की पिटाई से बचाया तो नशे में धुत हेल्पर ने उल्टा ही इंस्पेक्टर की कॉलर पकड़ ली और खिंचतान कर दी । हेल्पर विकास धाकड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

