परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी के फिजिकल थाना पुलिस ने शादी एवं महिलाओं से दोस्ती कराने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले दो अवैध मैट्रीमोनियल कॉल सेंटर पर पुलिस ने छापा मार कारवाई की है। कॉल सेंटर से जुड़े तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया बाकी 4 अन्य फरार हो गए।
READ MORE: तेज रफ्तार ने ली महिला की जान: सड़क पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम, दिल दहला देने वाली घटना CCTV में कैद
टीआई नम्रता भदौरिया ने बताया कि उन्हें लम्बे समय से सूचना मिल रही थी की कुछ लोग यूनिक रिश्ते डॉट कॉम, एवं शादी मैचिंग डॉट कॉम नाम से ऑनलाइन साइड का उपयोग कर लोगों को शादी एवं लड़कियों से दोस्ती का झांसा देकर उनसे रुपये ऐंठ कर उनके साथ धोखा धड़ी कर रहे है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में आगे और जांच कर ओर अन्य जानकारी देने की बात कर रही है।

