अजीत पाटकर, कोरिया। रेत उत्खनन को लेकर हुए मंगलवार दोपहर को भाजपा नेताओं के बीच हुआ विवाद रात में खूनी खेल में तब्दील हो गया. फॉर्च्यूनर गाड़ी पर पेट्रोल डालकर लगाई गई आग में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार के बाद उनके रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू सिंह की भी मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें : अस्पताल में 200 रुपये के बिल पर बवाल: मरीज ने लहराया चाकू, तोड़फोड़ कर कर्मचारियों को धमकाया, देखें Video …

जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान गाड़ी में भरत सिंह गहरवार के साथ सवार वीरू सिंह आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई. वहीं तीन अन्य घायलों का अंबिकापुर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. इनमें से एक योगेन्द्र सिंह बोलने की स्थिति में है.

घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी. मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धारा 302 और 307 के साथ आगजनी की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है, इनमें से चार आरोपियों – अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, और मन्नू त्रिपाठी शामिल हैं. शेष तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H